DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label हाथरस. Show all posts
Showing posts with label हाथरस. Show all posts

Thursday, May 22, 2025

सजातीय शिक्षक, शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों के साथ गोपनीय बैठक कर सरकार के खिलाफ भड़काने के आरोप में हाथरस की बीईओ सस्पेंड

सजातीय शिक्षक, शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों के साथ गोपनीय बैठक कर सरकार के खिलाफ भड़काने के आरोप में हाथरस की बीईओ सस्पेंड

 
तत्कालीन बीईओ सहपऊ पर है सजातीय शिक्षक, शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों के साथ गोपनीय बैठक कर भड़काने का आरोप

 डीएम के आदेश पर एसडीएम व तहसीलदार द्वारा की गई छापेमारी में सामने आई थी हकीकत

जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत के आधार पर शासन स्तर से हुई कार्रवाई 


हाथरस। शिक्षक, शिक्षामित्रों को सरकार के खिलाफ भड़काने के मामले में तत्कालीन सहपऊ की खण्ड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ शासन ने निलंबन की कार्रवाई की है। बीईओ पर सजातीय शिक्षक, शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों के साथ एक गेस्ट हाउस में गोपनीय बैठक कर सरकार के खिलाफ भड़काने का आरोप है। इस मामले में डीएम के आदेश पर एसडीएम व तहसीलदार द्वारा की गई छापेमारी के दौरान हकीकत आई सामने आई थी।


अब शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत के बाद एक्शन लिया है। फिलहाल सादाबाद विकास खंड में तैनात पूनम चौधरी पूर्व में विकास खंड सहपऊ में तैनात रहीं। सहपऊ में तैनाती के दौरान पूनम चौधरी ने स्कूल के समय में बिना किसी उच्चाधिकारी की अनुमति के सादाबाद-सलेमपुर रोड स्थित गेस्ट हाउस में स्वजातीय शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षामित्रों को बुलाकर एक गोपनीय बैठक का आयोजन किया गया। 


आरोप है कि इस बैठक में सरकार के विरूद्ध भड़काने का कार्य किया जा रहा था। इसकी सूचना किसी ने जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय को दी थी। उन्होंने तुरन्त फोन पर डीएम को बताया। डीएम के आदेश पर एसडीएम सादाबाद व तहसीलदार संयुक्त रूप से छापा मारने के लिए पहुंच गए। अधिकारियों को देख वहां पर मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षामित्र इधर भागने लगे। 


इस पूरे मामले को लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार उपाध्याय ने मुख्यमंत्री के नाम जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय को शिकायत पत्र दिया, जिसे जिला पंचायत अध्यक्ष ने शासन को भेज दिया। इस मामले को लेकर अब शासन ने बीईओ पूनम चौधरी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। इस मामले की जांच के लिए मण्डलीय उप शिक्षा निदेशक मुरादाबाद मण्डल को नामित किया गया है। पूनम चौधरी को निलंबन अवधि में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हाथरस के प्राचार्य के कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है।

Friday, June 28, 2024

हाथरस के बीएसए कार्यालय के बाबू को रिश्वत लेते उठा ले गई विजिलेंस टीम, शिक्षक से 30 हजार रिश्वत लेने का आरोप

हाथरस के बीएसए कार्यालय के बाबू को रिश्वत लेते उठा ले गई विजिलेंस टीम, शिक्षक से 30 हजार रिश्वत लेने का आरोप


आगरा की विजिलेंस टीम हाथरस के बीएसए कार्यालय पहुंची। यहां पर तैनात बाबू को बीएसए कार्यालय से डायट जाते समय पकड़ कर अपने साथ आगरा ले गई। बताया जा रहा है कि बाबू पर एक शिक्षक से 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रमनपुर स्थित बीएसए कार्यालय के बाहर आगरा की विजिलेंस टीम ने बीएसए कार्यालय में तैनात एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस उसे अपने साथ लेकर आगरा चली गई। सहायक अध्यापक द्वारा वेतन वृद्धि व प्रतिकूल प्रविष्टि हटाने के नाम पर बाबू द्वारा 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। कार्रवाई से बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। कार्रवाई के बाद कार्यालय के कर्मचारी गेट पर ताला लगाकर चले गए।

 
सिद्धार्थ कुमार पुत्र हरस्वरूप सिंह निवासी नगला बाबू थाना मुरसान संविलयन विद्यालय चंदवारा विकासखंड मुरसान में सहायक अध्यापक है। सिद्धार्थ कुमार ने पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान आगरा से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि उसके निलंबन काल की अवधि का वेतन, वेतनवृद्धि दिलाने व प्रतिकूल प्रविष्टि को हटाने की एवज में बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह द्वारा 30 हजार रुपये की मांग की गई थी। जिसमें उन्होंने कहा कि 25 हजार रुपये बीएसए उपेंद्र गुप्ता व पांच हजार रुपये स्वयं के लिए हैं। 


27 जून को शिकायतकर्ता सिद्धार्थ कुमार ने आरोपी वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह को बुलाया। 30 हजार रुपये लेकर बीएसए कार्यालय के पास पहुंचा। विजिलेंस की टीम ने वहीं से वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में लिपिक के खिलाफ थाना उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान आगरा सेक्टर आगरा में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 


विजिलेंस की कार्रवाई से मची खलबली
रिश्वत लेते हुए लिपिक के गिरफ्तार होने की सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। कार्यालय के कर्मचारी कार्यालय छोड़कर चले गए। यहां तक कि बीएसए कार्यालय पर ताला लटका दिया गया। लिपिक के गिरफ्तार होने के बाद कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। 

Monday, August 28, 2023

जानिए! क्यों वायरल हो रहा BSA हाथरस का परिषदीय विद्यालयों के हेड मास्टरों के नाम लिखा पत्र

जानिए!  क्यों वायरल हो रहा BSA हाथरस का परिषदीय विद्यालयों के हेड मास्टरों के नाम लिखा पत्र

पत्र के पांचवें बिंदु में लिखा हिस्सा हो रहा वायरल


जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत् कुछ शिक्षक सुबह घर से विलम्ब से निकलते हैं तथा विद्यालय पहुँचने की जल्दबाजी में जीवन जोखिम में डालते हुये रास्तें में - अधिक स्पीड से बाइक, स्कूटर अथवा गाड़ी चलाते हैं, जिससे दुर्घटना घटित होने की सम्भावना बनी रहती है। 

अतः सभी शिक्षक सुनिश्चित करें कि विद्यालय में समय से उपस्थित होने हेतु घर से जल्दी निकलने की आदत डालें तथा हेलमेट, सीट बेल्ट इत्यादि का प्रयोग करें तथा यातायात के नियमों का पूर्ण पालन करते हुये अपने विद्यालय पर पहुँचें। 


यदि किसी अपरिहार्य कारण से घर से निकलने में विलम्ब हो जाये तो रास्तें में किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें तथा धैर्य बनाये रखें। विद्यालय में विलम्ब के कारण अनुपस्थिति दर्ज होने अथवा विभागीय कार्यवाही होने पर अपना पक्ष साक्ष्यों सहित प्रस्तुत करें, उचित कारण होने पर तत्काल समाधान किया जायेगा।



Monday, March 20, 2023

हाथरस : ज्येष्ठता सूची के संबंध में




Saturday, May 14, 2022

बिना जांच प्रधानाध्यापक को पदावनत करने पर हाईकोर्ट ने ठोका 50 हजार ₹ हर्जाना

बिना जांच प्रधानाध्यापक को पदावनत करने पर हाईकोर्ट ने ठोका 50 हजार ₹ हर्जाना


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नियमानुसार जांच किए बगैर प्रभारी प्रधानाध्यापक को पदावनत कर मूल वेतन पर भेजने के आदेश को गैरकानूनी करार देते हुए रद्द कर दिया है। साथ ही अध्यापक को उसका सभी बकाया वेतन व एरियर का भुगतान छह सप्ताह में करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सरकार पर 50 हजार रुपये हर्जाना भी लगाया है जो याची को मुकदमा खर्च के तौर पर देना होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि छह सप्ताह में भुगतान नहीं किया जाता तो साढ़े सात प्रतिशत ब्याज की दर से भुगतान करना होगा और सरकार चाहे तो ब्याज की रकम की वसूली जिम्मेदार अधिकारियों से कर सकती है।


यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने हाथरस के प्रदीप कुमार पुंडीर की याचिका स्वीकार करते हुए दिया है। याची के अधिवक्ता जेएन यादव और प्रणवेश का कहना था कि बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस ने याची के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे दीर्घ दंड से दंडित किया। उसे पदावनत करते हुए मूल पद और मूल वेतन पर भेज दिया गया। याची ने इसके खिलाफ सचिव बेसिक शिक्षा प्रयागराज के समक्ष अपील दाखिल की। सचिव ने भी बीएसए के आदेश को सही ठहराते हुए याची की अपील खारिज कर दी। इस पर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। 


हाईकोर्ट ने अधिकारियों से याची के खिलाफ की गई जांच की रिपोर्ट तलब की तो बताया गया कि कोई जांच नहीं की गई है और न ही कोई रिपोर्ट उपलब्ध है। कोर्ट का कहना था कि याची को दीर्घ दंड दिए गए हैं इसलिए उसके खिलाफ कार्यवाही यूपी बेसिक एजुकेशन टीचर सर्विस रूल 1973 और यूपी गवर्नमेंट सर्विस (डिसिप्लिन एंड अपील) रूल्स 1999 के नियमों के तहत की जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया इसलिए दोनों आदेश अवैधानिक हैं।


 कोर्ट ने बीएसए हाथरस और सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के आदेश को रद्द करते हुए याची को उसके पद पर बहाल करने का आदेश दिया है। साथ ही कहा कि याची को जो भी वेतन मिल रहा था, वही वेतन और बकाया का भुगतान छह सप्ताह में किया जाए। याची को हर माह का वेतन नियमित रूप से दिया जाए। छह सप्ताह में उसे वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तो साढ़े सात प्रतिशत ब्याज की दर से वेतन का भुगतान करना होगा और सरकार ब्याज की यह रकम जिम्मेदार अधिकारियों से वसूल सकती है।

Thursday, March 3, 2022

हाथरस : बीएसए की कार्यवाही के विरुद्ध 4 शिक्षकों ने ली न्यायालय की शरण, मामला निस्तारित न होने पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद हाईकोर्ट द्वारा तलब

हाथरस : बीएसए की कार्यवाही के विरुद्ध 4 शिक्षकों ने ली न्यायालय की शरण, मामला निस्तारित न होने पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद हाईकोर्ट द्वारा तलब



बेसिक शिक्षा सचिव को हाईकोर्ट ने किया तलब, चार शिक्षकों के विरुद्व बीएसए ने की नियम विरुद्व कार्रवाई।

बेसिक शिक्षा विभाग के चार शिक्षकों के मामले में हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा सचिव को तलब किया है।कोर्ट के आदेश के बाद भी सचिव ने मामले का निस्तारण नहीं किया।

हाथरस के तत्कालीन बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने कोमल वर्मा प्राथमिक विद्यालय नगला हरिया विकासखंड सिकंदराराऊ,ब्रह्म कुमार यादव प्राथमिक विद्यालय गुलाबपुर विकासखंड सिकंदराराऊ,रवि कुमार प्राथमिक विद्यालय नगला कोठी खिजरपुर विकासखंड सिकंदराराऊ और प्रदीप कुमार संविलियन विद्यालय खिजरपुर विकासखंड सिकंदराराऊ के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुये कार्रवाई कर डाली। नियम विरुद्व की गयी कार्रवाई के विरुद्व शिक्षकों ने हाईकोर्ट की शरण ली। 
कोर्ट ने अलीगढ़ ऐडी बेसिक को मामला निस्तारण के लिए कहा,लेकिन एडी भी कुछ नहीं कर सके। इससे शिक्षकों ने फिर कोर्ट की शरण ली। अब हाईकोर्ट ने अवमनाना के मामले में बेसिक शिक्षा सचिव को तलब किया है। कोर्ट ने चारों ही अलग-अलग शिक्षकों की रिट पर मार्च में अलग-अगल तिथियों को तलब किया है।