DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, October 2, 2015

इलाहाबाद : शिक्षक बने शिक्षामित्र वेतन से रहेंगे वंचित शासन के आदेश के इंतजार में विभागीय अधिकारी, असमंजस में लेखा विभाग

शिक्षक बने शिक्षामित्र वेतन से रहेंगे वंचित

शासन के आदेश के इंतजार में विभागीय अधिकारी, असमंजस में लेखा विभाग

आप हमसे मत पूछो हम पे सफर में क्या गुजरी, था लुटेरों का गांव, वहीं रात हुई। सहायक अध्यापक बनने वाले सैकड़ों शिक्षामित्रों की हालात बयां करने के लिए यह पंक्तियां मौजूं हैं फिलहाल। वह उस कश्ती की तरह हो गए हैं जहां लहरे तो हैं लेकिन उन्हें पार लगाने वाला माझी नहीं है। समायोजन निरस्त होने के बाद अक्टूबर माह में करीब दो हजार शिक्षामित्रों को वेतन नहीं मिलेगा।

बेसिक शिक्षा विभाग ने अगस्त 2014 में दो हजार से अधिक शिक्षामित्रों को समायोजित कर सहायक अध्यापक बनाया था। शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन होने के बाद वेतन देने की कार्रवाई शुरू की गई। मई-जुलाई 2015 में द्वितीय समायोजन में 1105 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाया गया। उनका वेतन दिए जाने के लिए शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा था। इसी दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने के निर्णय को असंवैधानिक ठहरा दिया। इससे पेंच फंस गया। 12 सितंबर 2015 को आए हाई कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने करीब दो हजार से अधिक शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त मान लिया गया है। लेखा विभाग ने वेतन देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। परिषद सचिव व शासन से कोई आदेश नहीं जारी किए जाने से उन्हें अक्टूबर माह में वेतन नहीं दिया जाएगा। लेखा विभाग को उच्च अधिकारियों के आदेश का इंतजार है।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा का इस संबंध में इतना भर कहना है कि शिक्षामित्रों के वेतन के संबंध में वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। शासन से आदेश प्राप्त होने के बाद ही किसी तरह की टिप्पणी कर पाना उनके लिए संभव होगा। उधर बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी विमलेश यादव कहते हैं कि सहायक अध्यापक में समायोजित दो हजार शिक्षामित्रों को अक्टूबर माह में वेतन नहीं दिया जाएगा। उन्होंने माना कि विभाग असमंजस में है। कहते हैं कि उच्च अधिकारियों से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी हालात से व्यथित और आक्रोशित हैं। कहा कि यदि अक्टूबर माह में वेतन नहीं मिलेगा तो शिक्षामित्र शैक्षिक कार्य बंद कर देंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी।

Thursday, October 1, 2015

फतेहपुर : पंचायत चुनाव के मतदान से पूर्व सभी मतदेय स्थलों की भौतिक स्थिति, रैम्प, हैण्डपाइप आदि के बारे में जांचने के निर्देश जारी

फतेहपुर : पंचायत चुनाव के मतदान से पूर्व सभी मतदेय स्थलों की भौतिक स्थिति, रैम्प, हैण्डपाइप आदि के बारे में जांचने के निर्देश जारी

फतेहपुर : शौचालयों के अनुरक्षण और रखरखाव संबंधी निर्देश जारी, प्रत्येक विद्यालय से स्वच्छता के लिए उत्तरदायी नोडल अध्यापक निश्चित करने का आदेश

फतेहपुर : शौचालयों के अनुरक्षण और रखरखाव संबंधी निर्देश जारी, प्रत्येक विद्यालय से स्वच्छता के लिए उत्तरदायी नोडल अध्यापक निश्चित करने का आदेश

फतेहपुर : जुडो कराटे के प्रशिक्षण के लिए 100 बालिकाओं की पहचान, चिन्हीकरण, और अच्छी सुविधाओं वाले विद्यालय के चयन के निर्देश

फतेहपुर : जुडो कराटे के प्रशिक्षण के लिए 100 बालिकाओं की पहचान, चिन्हीकरण, और अच्छी सुविधाओं वाले विद्यालय के चयन के निर्देश

फतेहपुर : माहवार पाठ्यक्रम विभाजन के अनुसार ही पढ़ाई कराने के निर्देश, जारी किया माहवार पाठ्यक्रम का कैलेण्डर, बीईओ को दी नजर रखने की हिदायत

फतेहपुर : माहवार पाठ्यक्रम विभाजन के अनुसार  ही पढ़ाई कराने के निर्देश, जारी किया माहवार पाठ्यक्रम का कैलेण्डर, बीईओ को दी नजर रखने की हिदायत

सिद्धार्थनगर: प्रशिक्षु शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी ने जारी किया आदेश, छ माह से ज्यादा का मानदेय ना देने की बात कही

सिद्धार्थनगर: प्रशिक्षु शिक्षकों  के मानदेय भुगतान के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी ने  जारी किया आदेश, छ माह से ज्यादा का मानदेय ना देने की बात कही

फतेहपुर : गुरु जी को करना पड़ सकता है वेतन का इन्तजार, ग्रांट और शिक्षामित्रों के मामले ने लटकाया इस बार का वेतन

फतेहपुर : गुरु जी को करना पड़ सकता है वेतन का इन्तजार, ग्रांट और शिक्षामित्रों के मामले ने लटकाया इस बार का वेतन

बरेली : चुनावी आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए बीएसए ने बीईओ के चाइल्ड केयर लीव देने पर लगाईं लगाम

बरेली : चुनावी आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए बीएसए ने बीईओ के चाइल्ड केयर लीव देने पर लगाईं लगाम

सीतापुर : हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना का वाद दायर होने के बाद सत्रलाभ को लेकर भटक रहे शिक्षकों को कार्यभार संभालने का बीएसए ने किया आदेश

सीतापुर : हाईकोर्ट के आदेश  की अवमानना का वाद दायर होने के बाद सत्रलाभ को लेकर भटक रहे शिक्षकों को कार्यभार संभालने का बीएसए ने किया आदेश

मेनका गांधी ने शिक्षामित्रों के प्रकरण को लेकर स्मृति ईरानी को लिखा पत्र, एनसीटीई पर गलत तथ्य रखने का मढ़ा आरोप

मेनका गांधी ने शिक्षामित्रों के प्रकरण को लेकर स्मृति ईरानी को लिखा पत्र, एनसीटीई पर गलत तथ्य रखने का मढ़ा आरोप

गाजीपुर : जूनियर में नवनियुक्त शिक्षकों को आखिरकार मिला धारणाधिकार (Lien)

गाजीपुर : जूनियर में नवनियुक्त शिक्षकों को आखिरकार मिला धारणाधिकार (Lien)

वाराणसी : सर्व शिक्षा अभियान में लाखों का गोलमाल, मामला खुला तो वापस जमा कराई रकम

वाराणसी : सर्व शिक्षा अभियान में लाखों का गोलमाल, मामला खुला तो वापस जमा कराई रकम, 

बुलंदशहर : नई नियुक्तियों के बाद भी स्कूलों में ना पहुंचे शिक्षक, नियमतः भेजने थे एकल और बंद विद्यालयों में नए शिक्षक, हुई मनमानी तैनाती

बुलंदशहर : नई नियुक्तियों के बाद भी  स्कूलों में ना पहुंचे शिक्षक, नियमतः भेजने थे एकल और बंद विद्यालयों में नए शिक्षक,  हुई मनमानी तैनाती

इटावा : यू- डायस दिवस पर बेसिक शिक्षा की सूचना परक विज्ञप्ति

इटावा : यू- डायस दिवस पर बेसिक शिक्षा की  सूचना परक विज्ञप्ति

लखनऊ : बैग और यूनिफार्म पाकर खिले चेहरे, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीएमएस ने किया दाखिल, दाखिला पाने वाले गरीब बच्चों को प्रशासन की मदद

खुशी : बैग और यूनिफार्म पाकर खिले चेहरे

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीएमएस ने किया दाखिल

आरटीई के तहत दाखिला पाने वाले
गरीब बच्चों को प्रशासन की मदद

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा के अधिकार के तहत सिटी मांटेसरी स्कूल, इंदिरानगर में दाखिला पाने वाले गरीब बच्चों की खुशी में बुधवार शाम को और इजाफा हो गया। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को अपने आवास बुलाकर बैग, यूनिफार्म और कापियां-किताबें बांटी।

शिक्षा का अधिकार के तहत प्रशासन ने इन बच्चों के दाखिला का निर्देश दिए थे, लेकिन सीएमएस ने इनकार कर दिया। मामला सबसे बड़ी अदालत पहुंचा तो वहां से दाखिल करने का आदेश जारी हुआ। दाखिले के बाद बच्चों के सामने समस्या कापी-किताबोंऔर यूनिफार्म की थी। बच्चे गरीब और निर्धन परिवारों के हैं जिनके लिए यह मुमकिन नहीं था। लिहाजा प्रशासन उनकी मदद को आगे आया।

जिलाधिकारी राजशेखर ने बुधवार शाम अपने आवास पर अर्पित पाल, प्रदुम्य पाल, पाकी, सुहानी वाल्मिकी, अर्पिता, नैतिक, आदित्य दीवान, अनामिका दीवान, तमन्ना दीवान, सौम्या वाल्मिीकी, सृष्टि कुमारी और रिशिका कुमारी को बुलाकर किताबें और यूनिफार्म भेंट की।

गौरतलब है कि इस इस सत्र में प्रशासन ने शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब और निर्धन करीब पांच सौ से अधिक बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों में कराया है।डीएम आवास पर शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब परिवार के बच्चों को वितरित की गईं कॉपी किताबें और बैग। इस अवसर पर मौजूद डीएम राजशेखर एवं अन्य रहे।

इलाहाबाद : कर्मचारी-शिक्षकों ने मांगों को लेकर भरी हुंकार

  • पुरानी पेंशन हो बहाल, मानदेय 15 हजार

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ इलाहाबाद मंडल का सम्मेलन बुधवार को हिन्दुस्तानी एकेडमी सभागार में हुआ। इसमें कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन को बहाल करने तथा कम से कम 15 हजार रुपए मासिक मानदेय देने की मांग की। सम्मेलन का आगाज करते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि 32 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। पुरानी पेंशन नीति को लागू करवाने के लिए कर्मचारी सालों से संघर्ष कर रहे हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 1900 व तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 2400 रुपए का ग्रेड पे मिलना चाहिए। अब तो सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट भी आनी वाली है। इसमें भी तमाम विसंगतियां होगी। इसके लिए भी आंदोलन करना होगा। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले पीआरडी, होमगार्ड्स, आशा बहू, रोजगार सेवकों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कम से कम 15 हजार रुपए मासिक मानदेय मिलना चाहिए। इन तमाम मांगों को लेकर 18,19 व 20 नवम्बर को जीपीओ पार्क लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सम्मेलन को राकेश चौधरी, कृतार्थ सिंह, दुर्गेश कुमार, घनश्याम यादव, योगेन्द्र कुमार, हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, ओपी सिंह, नरसिंह, श्यासूरत पांडेय, त्रिवेणी प्रसाद, देवराज यादव व रविशंकर शुक्ला सहित कई कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।

महासंघ के गठन का विरोध : सम्मेलन के बाद प्रांतीय अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में हिन्दुस्तानी एकेडमी में यूपी राज्य कर्मचारी महासंघ व यूपी फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीरियल सर्विस एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में शिक्षा निदेशालय कर्णिक संघ के श्रीकांत वर्मा, रंगनाथ मिश्र, राकेश ने फेडरेशन व महासंघ की नवगठित इकाई का विरोध किया।
खबर साभार ; हिन्दुस्तान

आगरा में मिड-डे मील का दूध पीकर 139 बच्चे बीमार, 32 को खून की उल्टियां


आगरा (ब्यूरो)। गांव उंटगिरी के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को मिड-डे मील का दूध पीते ही 139 बच्चे बीमार पड़ गए। इनमें से 32 को खून की उल्टियां होने पर आगरा रेफर किया गया। फौरी तौर पर इसकी वजह दूध का सिंथेटिक होना माना जा रहा है। शिक्षकों ने 400 रुपये के लालच में बुधवार को दूधिया से दूध लिया था। बहरहाल दूधिया गांव से फरार हो गया है। पुलिस अध्यापकों से पूछताछ कर रही है।
ग्राम प्रधान होलीराम ने बताया कि पहले 40 रुपये लीटर की दर से दूध बच्चों के लिए लिया जाता था लेकिन शिक्षकों ने सस्ते के चक्कर में मिलावटी दूध ले लिया। यही दूध दोनों स्कूल के बच्चों को एक ही मैदान में बैठाकर दूध बांटा गया। दूध पीते ही एक के बाद एक बच्चे पेट दर्द से कराहने लगेे। कई बच्चों की उल्टी में खून आने पर शिक्षकों के होश उड़ गए। बच्चों को पुलिस जीप, एंबुलेंस और ट्रैक्टर ट्रॉलियों से सीएचसी खेरागढ़ पहुंचाया गया।


खबर साभार : अमर उजाला



खबर साभार : नवभारत

Wednesday, September 30, 2015

बस्ती: धारणाधिकार के तहत बस्ती बीएसए द्वारा भी जारी होने लगे आदेश, शिक्षकों को मिली राहत

बस्ती: धारणाधिकार के तहत बस्ती बीएसए द्वारा भी जारी होने लगे आदेश, शिक्षकों को मिली राहत

मुजफ्फरनगर : विज्ञान गणित भर्ती के सम्बन्ध में धारणाधिकार के आदेश हुए जारी

मुजफ्फरनगर : विज्ञान गणित भर्ती के सम्बन्ध में  धारणाधिकार के आदेश हुए जारी

सिद्धार्थनगर : विज्ञान गणित शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों नें माँगी इच्छा मृत्यु

सिद्धार्थनगर :  विज्ञान गणित शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों नें माँगी इच्छा मृत्यु

सहारनपुर : पूर्व में कार्यमुक्त और वर्तमान में सम्बद्ध सभी सहसमन्वयकों को तुरंत कार्यमुक्त करने के आदेश

सहारनपुर : पूर्व में कार्यमुक्त और वर्तमान में सम्बद्ध सभी सहसमन्वयकों को तुरंत कार्यमुक्त करने के आदेश

सुल्तानपुर: शिक्षामित्रों के वेतन के मामले में वित्त नियंत्रक को लिखे पत्र का हवाला देकर बीएसए ने गेंद फिर लेखाधिकारी के पाले में डाली

सुल्तानपुर: शिक्षामित्रों के वेतन के मामले में वित्त नियंत्रक को लिखे पत्र का हवाला देकर बीएसए ने गेंद फिर लेखाधिकारी के पाले में डाली

अमरोहा: वित्तनियंत्रक से माँगा मार्गदर्शन, बिना निर्देशों के कोई भी निर्णय लेने तक लेखाधिकारी ने सरकारी कार्यों में बाधा ना पहुचाने का पत्र किया जारी

अमरोहा: वित्तनियंत्रक से माँगा मार्गदर्शन, बिना निर्देशों के कोई भी निर्णय लेने तक लेखाधिकारी ने सरकारी कार्यों में बाधा ना पहुचाने का पत्र किया जारी

मथुरा: रात में बूथ पर नहीं रुकना पडेगा महिला कार्मिकों को, एक साल उम्र तक के बच्चों वाली को भी मिलेगी छूट

रात में बूथ पर नहीं रुकना पडेगा महिला कार्मिकों को, एक साल उम्र तक के बच्चों वाली महिलाओं को भी मिलेगी छूट

विज्ञान गणित शिक्षक तैनाती में अनियमितता पर भड़का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, दोषियों के लिए कार्यवाही की मांग

विज्ञान गणित शिक्षक तैनाती पर भड़का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, दोषियों के लिए कार्यवाही की मांग

गोरखपुर बीएसए द्वारा पदावनति के मामले में जारी आदेशों का पालन तीन दिनों में किये जाने का निर्देश

गोरखपुर बीएसए द्वारा पदावनति संबंधी पदस्थापना  के मामले में जारी आदेशों का पालन तीन दिनों में किये जाने का निर्देश

इटावा बीएसए द्वारा सभी बीईओ को फटकार, सहसमनवयकों को शैक्षिक गुणवत्ता के इतर कार्य की जिम्मेदारी देने और प्रभारी बनाये जाने पर जताई नाराजगी

इटावा बीएसए द्वारा सभी बीईओ को फटकार,  सभी सहसमनवयकों को शिक्षा की गुणवत्ता के इतर कार्य की जिम्मेदारी देने और प्रभारी बनाये जाने पर जताई नाराजगी

देवरिया बीएसए ने किसी नए शासकीय निर्देश के आने तक शिक्षामित्रों का वेतन जारी रखने का किया फैसला

देवरिया बीएसए ने किसी नए शासकीय निर्देश के आने तक शिक्षामित्रों का  वेतन जारी रखने का किया फैसला

आखिरकार जनपद फतेहपुर में भी धारणाधिकार (Lien) के तहत विज्ञान गणित भर्ती के लिए आदेश जारी होने शुरू हुए

छात्र खुद बताएं, कैसी चाहते हैं पढ़ाई? नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए लिया जा रहा फीडबैक

छात्र खुद बताएं, कैसी चाहते हैं पढ़ाई?
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए सीबीएसई ले रहा फीडबैक
बोर्ड की वेबसाइट पर पांच अक्टूबर तक मांगी गईं सूचनाएं

सीबीएसई ने छात्रों से पूछा है कि आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा एवं मूल्य शिक्षा जैसे विषय पाठ्यक्रम में जोड़े जाएं या नहीं। साथ ही नवीं व दसवीं के छात्रों से पूछा गया है कि मूल्यांकन शिक्षा प्राप्ति में किस हद तक सहायता करता है। कौशल विकास क्या रोजगार प्राप्त करने में सहायता करेगा या नहीं? ऐसे ही सवाल 11वीं व 12वीं के छात्रों से हैं कि कौन सा व्यावसायिक कोर्स रोजगार पाने में सहायता करेगा और विद्यालय में कॅरियर काउंसलर की उपलब्धता है या नहीं?

कूल एवं वहां होने वाली सारी गतिविधि वैसे तो छात्र-छात्रओं पर ही केंद्रित होती है लेकिन अब शिक्षा नीति में भी उनका योगदान होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नई पहल करते हुए आगामी शिक्षा नीति के लिए छात्र-छात्रओं से ही फीडबैक मांगा है। यह जानकारियां ऑनलाइन मांगी गई हैं। कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी पांच अक्टूबर तक इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।

‘स्कूल कैसे सुखमय स्थान बने, शिक्षक और विद्यार्थी कैसे साथ सीख सकते हैं’ जैसे सूत्र वाक्य को अब अमल में लाने की शुरुआत हो गई है। सीबीएसई इसके लिए विद्यार्थी का नाम, कक्षा, विद्यालय, जनपद तक की जानकारी मांग रहा है। साथ ही विद्यालय किस वर्ग का है, यानी केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय तिब्बती विद्यालय, सरकारी विद्यालय या फिर निजी विद्यालय है, पर टिक करना है। कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या, आपके घर से स्कूल की दूरी जैसे अहम सवाल भी हैं। ऐसे ही कक्षा शिक्षण आपकी कैसे सहायता करता है, पढ़ाई का कौन सा माध्यम आपको बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है, इसके अलावा हंिदूी व अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा की भी जानकारी मांगी गई है। सांस्कृतिक गतिविधियां भी क्या शिक्षण में प्रयुक्त होती हैं।

कक्षा की कौन सी गतिविधि जिन्होंने सीखने में आपकी मदद की। साथ ही विद्यालय के पुस्तकालय में प्रयोग होने वाले संसाधन कौन-कौन से हैं। ऐसे ही क्या शिक्षक ग्लोब, चार्ट, मॉडल, आडियो या फिर वीडियो आदि का प्रयोग कर पढ़ाते हैं, डिजिटल टेक्नोलॉजी या इंटरनेट का प्रयोग हो रहा है, शिक्षक आपके कार्य का मूल्यांकन उचित ढंग से करते हैं-जैसे सवालों का जवाब पूछकर शिक्षकों की पूरी रिपोर्ट तैयार हो रही है। ऐसे ही कठिन विषय के लिए कौन सी सहायता प्राप्त की जानी चाहिए, खेल व कक्षा कार्य का सामना कैसे करते हैं।

शिक्षकों व विद्यार्थियों के बीच आदर भाव कैसा है, क्या विविध प्रकार के विद्यार्थियों को भी सम्मान दिया जा रहा है। विद्यालय परिसर में की गई सुरक्षा व्यवस्था कैसी है। स्कूल में कौन-कौन सी सुविधाएं हैं, जैसे बहुतेरे सवाल दिए गए हैं। इनका जवाब विद्यार्थियों को लिखना नहीं है बल्कि विकल्प भी दिए गए हैं, केवल उन्हें टिक करना है। इन जानकारियों से विशेषज्ञ निष्कर्ष निकालेंगे और उसी आधार पर शिक्षा नीति का प्रारूप बनेगा।

सीतापुर में महिला कर्मचारी पंचायत चुनाव ड्यूटी से मुक्त

महिला कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से मुक्त

सीतापुर : इस बार के पंचायत चुनाव में किसी महिला को चुनावी ड्यूटी नहीं करनी होगी। राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति लेने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने महिला कर्मियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने का फैसला किया है। इस निर्णय के बाद 7,000 से अधिक महिला कर्मियों को राहत मिली है। हालांकि इस नई व्यवस्था के बाद पुरूष कर्मियों को दो-दो बार चुनाव ड्यूटी करनी होगी। निर्वाचन अधिकारी के इस निर्णय से ही मंगलवार को चुनाव ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश वितरित नहीं हो पाए, जो बुधवार को सुबह विकास भवन सभागार से वितरित होंगे।

पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए निर्वाचन ड्यूटी लगाने को लेकर इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के ऑन लाइन फीड करने के आदेश दिए थे। इसके लिए एनआइसी द्वारा विभाग वार विभागाध्यक्षों को पासवर्ड दिए गए थे। जिसके आधार पर 23,132 अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम व अन्य विवरण की फी¨डग की गई है। इसमें 7,061 महिला कर्मी शामिल हैं। इन सभी महिला कर्मियों को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव ने पंचायत चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर दिया है। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिससे चुनाव ड्यूटी में शामिल की गई महिला कर्मियों की रिक्त जगह को भरने का काम मंगलवार को पूरे दिन एनआइसी में जारी रहा।

प्रथम चरण में लगेंगे 10 हजार कर्मी :
प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक/सीडीओ शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए जरूरत के हिसाब में कर्मचारियों की संख्या निर्धारित हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव में लगभग 10 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिन्हें एक अक्टूबर को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया महिलाओं को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने से पुरुष कर्मियों को डबल ड्यूटी करनी पड़ सकती है। अर्थात जो लोग प्रथम चरण के मतदान में ड्यूटी करेंगे उनके अधिकांश कर्मियों को दूसरे चरण के मतदान में लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव ड्यूटी से बैंकर्स, केंद्रीय कर्मियों, बीमा क्षेत्र के कर्मचारियों को भी दूर रखा गया है।

राज्य निर्वाचन अयोग से वार्ता करने के बाद पंचायत चुनाव ड्यूटी से महिला कर्मियों को मुक्त किया गया है। महिलाओं को चुनाव ड्यूटी से दूर करने के कई कारण हैं। उन सभी वजहों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। - डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव, जिलाधिकारी

जनपद गोंडा में UDise (यू-डायस) पर बेसिक शिक्षा विभाग की सूचनापरक विज्ञप्ति

जनपद गोंडा में UDise (यू-डायस) पर बेसिक शिक्षा विभाग की सूचनापरक विज्ञप्ति

सही जवाब न देने पर छात्र को पीटा, मौत , प्रेरक ने बच्चे को धूप में मुर्गा भी बनाया

📌 सही जवाब न देने पर छात्र को पीटा, मौत
📌 प्रेरक ने बच्चे को धूप में मुर्गा भी बनाया

बलिया। कक्षा चार के बच्चे के सवाल का सही जवाब न दे पाने पर शिक्षा प्रेरक ने पहले उसे चिलचिलाती धूप में मुर्गा बनाया और फिर बेरहमी से पीटा। इससे बच्चे की मौत हो गई। मंगलवार को यह घटना चिलकहर विकास खंड के नरांव प्राथमिक विद्यालय की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी व दूसरे अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। उधर, बालक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव गांव का निवासी रामजी (12) पुत्र शिवजी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। आरोप है कि मंगलवार को दिन के करीब एक बजे विद्यालय में तैनात शिक्षा प्रेरक विजय राम ने बच्चों से सवाल पूछे। तीन छात्रों के सही उत्तर न देने पर उसने तीनों को धूप में मुर्गा बना दिया। इसके बाद उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच, छात्र रामजी को गश आ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे पीएचसी चिलकहर ले जाया गया, जहां डाक्टरों उसको मृत घोषित कर दिया।

खबर फैलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ पीएचसी पर जुट गई। बीएसए राकेश कुमार सिंह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और विद्यालय के छात्रों को पीएचसी बुलाकर सबके सामने घटना की जानकारी ली। छात्रों ने बताया कि सवाल का जवाब न देने पर प्रेरक ने पहले बच्चों को धूप में मुर्गा बनाया फिर जमकर पीटा। अभिभावकों की मानें तो प्रेरक ने करीब एक पखवाड़ा पहले भी बच्चों को मुर्गा बनाकर दंडित किया था।

मैंने खुद भी इस मामले में बच्चों और अभिभावकों से बात की है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ~ राकेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया

कुर्सी को लेकर दो बीईओ भिड़े : शिक्षकों की बैठक में दोनों के बीच खूब हुआ बवाल, पुलिस थाने में मामला दर्ज


मोहनलालगंज : मोहनलालगंज के विकास खंड कार्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में मंगलवार को शिक्षकों के बीच में दो खंड शिक्षा अधिकारियों में खूब बवाल हुआ। दोनों अपने आपको मोहनलालगंज का खंड शिक्षा अधिकारी बताकर बैठक लेने में जुटे थे। यहां पर शिक्षकों को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रपत्र भरने की ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था। शिक्षक भी यहां पर हैरान थे कि आखिर वह किसकी बात मानें।

ट्रेनिंग किनारे हो गई और दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों के बीच घमासान इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। एक खंड शिक्षा अधिकारी ने दूसरे खंड शिक्षा अधिकारी व साथ देने वाले शिक्षक पर पच्चीस हजार रुपये छीनने और सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है। मंगलवार को मोहनलालगंज खण्ड विकास कार्यालय के स्र्वण जयंती सभागार में अध्यापकों को डायट प्रपत्र की जानकारी दी जा रही थी इस समय खण्ड शिक्षा अधिकारी राम नारायण यादव मौजूद थे कि तभी दूसरे खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश सिंह मौके पर पहुंचकर खुद को वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी बताने लगे जिस पर दोनों अधिकारियों में आपस में कहासुनी हो गई। राम नारायण यादव का कहना था कि उन्हें तो सरोजनीनगर से यहां पर स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि कमलेश सिंह का कहना था कि उन्हें अभी तक स्थानांतरण का आदेश नहीं मिला है। ऐसे में वह यह बैठक तो वह ही लेंगे। इस पर राम नारायण यादव ने कहा कि बैठक तो वही लेंगे चाहे जो हो जाए। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। शिक्षकों ने हस्ताक्षेप कर कमलेश सिंह को हाल से बाहर कर दिया। इसके बाद कमलेश सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी राम नारायण, अध्यापक विनय कुमार व प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र के खिलाफ पच्चीस हजार रूपये छीनने, मोबाइल और कार की चभी छीनने लेने व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया।
खबर साभार : दैनिक जागरण

Tuesday, September 29, 2015

लखनऊ : बदहाल सरकारी स्कूल, हर छठा विद्यार्थी गैरहाजिर : प्राथमिक स्कूलों में 24,063 व पूर्व माध्यमिक स्कूलों में 7,214 विद्यार्थी लगातार अनुपस्थित हो रहे


जासं, लखनऊ : प्राथमिक स्कूलों व पूर्व माध्यमिक स्कूलों में मिड डे मील, निशुल्क ड्रेस व निश्शुल्क किताबें आदि मिलने के बावजूद विद्यार्थियों का रुझान पढ़ाई की ओर नहीं बढ़ रहा है। राजधानी में प्राथमिक स्कूलों व पूर्व माध्यमिक स्कूलों में हर छठे विद्यार्थी की अनुपस्थित दर्ज की जा रही है।

यह जांच डीएम राजशेखर के आदेश पर खुद बीएसए प्रवीण मणि त्रिपाठी ने की है। सरकारी जांच रिपोर्ट में चौकाने वाला एक तथ्य और पाया गया है कि करीब 4500 से अधिक विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने दूसरे स्कूल में नाम लिखवा लिया है या फिर उनका परिवार कहीं और स्थानांतरित हो गया है। अब इनके नाम काटे जाने के आदेश दिए गए हैं। राजधानी में कुल 1369 प्राथमिक स्कूलों में 1.34 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं और इसमें से 24063 अनुपस्थित रहते हैं। वहीं 472 पूर्व माध्यमिक स्कूलों में कुल 42885 विद्यार्थी पढ़ते हैं और इसमें से 7214 अनुपस्थित रहते हैं। इस तरह हर छठा विद्यार्थी अनुपस्थित हो रहा है। डीएम ने हैरानी जताते हुए विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अक्टूबर में दस फीसदी और नवंबर में कम से कम पांच फीसदी और उपस्थिति बढ़ाने का लक्ष्य दिया है।

खबर साभार : दैनिक जागरण

लखनऊ : बच्चों को दाखिला देने के हाई कोर्ट के आदेश में रोक लगाने से किया इनकार : सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ के सीएमएस को 13 बच्चों को दाखिला देने का दिया आदेश

गरीब बच्चों को दाखिला न देने पर अड़े सिटी मांटेसरी स्कूल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने लखनऊ के इंदिरानगर स्थित सीएमएस को 13 गरीब बच्चों को दाखिला देने का आदेश दिया है। 

यह आदेश न्यायमूर्ति एके सीकरी की अध्यक्षता वाली पीठ ने सिटी मांटेसरी स्कूल की याचिका पर सुनवाई के बाद दिए। स्कूल ने 13 गरीब बच्चों को दाखिला देने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार करते हुए स्कूल को आदेश दिया कि वह शिक्षा के अधिकार कानून के तहत 13 गरीब बच्चों को दाखिला दे। हालांकि, कोर्ट ने स्कूल की याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को जवाब देने के लिए नोटिस भी जारी किया है। यह मामला लखनऊ में इंदिरा नगर स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल का है। सिटी मांटेसरी स्कूल के अलावा फेडरेशन आफ पब्लिक स्कूल ने भी सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दाखिल कर शिक्षा के अधिकार कानून के कुछ प्रावधानों को चुनौती दी है। कोर्ट ने इस याचिका पर भी नोटिस जारी किया है। 

इससे पहले स्कूल की ओर पेश वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण ने हाईकोर्ट के आदेश का विरोध करते हुए कहा कि नियमों के मुताबिक गरीब बच्चों को पहले सरकारी स्कूलों मे दाखिला दिया जाना चाहिए जब वहां जगह न बचे तब निजी स्कूल में भेजा जा सकता है। जबकि गरीब बच्चों की ओर से हस्तक्षेप अर्जी दाखिल करने वाले वकील अशोक अग्रवाल ने कहा कि याचिका में जो मसला उठाया गया है वह दिल्ली हाई कोर्ट तय कर चुका है। याचिका पर सुनवाई की जरूरत नहीं है। 

कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अंतरिम रोक आदेश देने से इन्कार कर दिया और याचिका पर नोटिस जारी किया। मामले के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने सिटी मांटेसरी स्कूल को शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब बच्चों को दाखिला देने का आदेश दिया। इस आदेश के खिलाफ स्कूल हाईकोर्ट गया। एकल पीठ ने स्कूल से कहा कि वह एक किलोमीटर के दायरे में रहने 13 गरीब बच्चों को दाखिला दे। एकल पीठ के आदेश के खिलाफ स्कूल हाई कोर्ट की खंडपीठ पहुंचा, लेकिन खंडपीठ ने भी राहत नहीं दी जिसके बाद स्कूल सुप्रीम कोर्ट आया है।
खबर साभार : दैनिक जागरण

सीएमएस को देना होगा एडमिशन
विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) को निर्देश दिया है कि वह 13 गरीब बच्चों को अपने यहां एडमिशन दे। सीएमएस ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के ऐसे ही आदेश पर स्टे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने स्टे देने से इनकार कर दिया और इस मामले में यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है।

हाई कोर्ट की सिंगल बेंच और डबल बेंच इस मुद‌्दे पर पहले ही सीएमएस को 13 बच्चों को एडमिशन देने का निर्देश दे चुकी हैं। डबल बेंच में याचिका खारिज होने के बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने आया। सुप्रीम कोर्ट में स्कूल की ओर से दलील दी गई कि यूपी सरकार ने नियम तय किए हैं कि अगर सरकारी स्कूलों में सीट भर जाए तब ही प्राइवेट स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा। पर उसे राहत नहीं मिली। लखनऊ में सीएमएस प्रबंधन से कई कोशिशों के बाद भी संपर्क नहीं हो सका।



खबर साभार : नवभारत

Monday, September 28, 2015

अब इस्तीफा नहीं पड़ेगा देना, शिक्षकों के विरोध और सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से प्राप्त गाइडलाइन के बाद होगा निराकरण, जूनियर भर्ती में जॉइनिंग बनी समस्या


अब इस्तीफा नहीं पड़ेगा देना, शिक्षकों के विरोध और सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से प्राप्त गाइडलाइन के बाद होगा निराकरण

खबर साभार :  दैनिक जागरण 

Enter Your E-MAIL for Free Updates :   

चुनाव आयोग ने दिया शिक्षामित्रों को झटका, कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी कर्मचारी मानने से इंकार कर चुनाव ड्यूटी से हटाया

लालगंज। कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद का सामयोजन रद्द होने के बाद चुनाव आयोग ने भी शिक्षामित्रों को एक और झटका देते हुए उन्हें सरकारी कर्मचारी मानने से इंकार कर चुनाव ड्यूटी से हटा दिया है। इस संबंध में सभी खंड शिक्षाधिकारियों को चुनाव आयोग का आदेश प्राप्त हो गया है। 

मैनपुरी में वेतन न मिलने पर सदमे में गई शिक्षामित्र की जान, आक्रोशित शिक्षामित्रों ने रोड पर शव रखकर जाम लगाया

  • वेतन न मिलने पर सदमे में गई शिक्षामित्र की जान

मैनपुरी (ब्यूरो)। नौ माह से वेतन न मिलने पर सदमे में आए शिक्षामित्र की हार्टअटैक से रविवार सुबह मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जानकारी होने पर आक्रोशित शिक्षामित्रों ने कचहरी रोड पर एंबुलेंस में शव रखकर जाम लगा दिया। वहां लेखाधिकारी और बीएसए के खिलाफ नारेबाजी की। वह लोग मृतक की पत्नी को नौकरी और पांच लाख रुपये मुआवजा की मांग कर रहे थे। एसडीएम और सीओ सिटी के आश्वासन पर सवा घंटे बाद शिक्षामित्रों ने जाम खोला। थाना करहल क्षेत्र के ग्राम अहमनपुर निवासी रवींद्र श्रीवास्तव (35) पुत्र मिथलेश कुमार वर्तमान में करहल में तहसील के सामने रह रहे हैं। उनका चयन वर्ष 2004 में शिक्षामित्र के पद पर अहमनपुर के प्राथमिक विद्यालय में हुआ था।


काउंसिलिंग में प्राइवेट कॉलेजों की सीटें भरना मुश्किल, काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों की बेरूखी के कारण मेरिट नीचे जाने की उम्मीद

  • काउंसिलिंग में 1000 को दाखिले के लिए बुलाया गया आए सिर्फ 246 
  • काउंसिलिंग में प्राइवेट कॉलेजों की सीटें भरना मुश्किल 

बीटीसी 2014 की काउंसिलिंग में प्राइवेट कॉलेजों की सीटें भरना मुश्किल हो रहा है। रविवार को काउंसिलिंग में एक हजार अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए बुलाया गया लेकिन इसमें से केवल 246 ने ही दाखिला लिया। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की प्राचार्य ललिता प्रदीप ने बताया कि काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों की बेरूखी के कारण मेरिट नीचे जाने की उम्मीद है। 

रविवार को डायट पर बीटीसी 2014 की प्रवेश काउंसिलिंग में विज्ञान व कला वर्ग में महिला श्रेणी की काउंसिलिंग थी। इसमें कला वर्ग में महिलाओं की श्रेणी में कुल 96 ने दाखिला लिया। इसमें सामान्य श्रेणी में 47, ओबीसी में 20 व एससी में 26 और एससी श्रेणी में तीन अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। वहीं कला वर्ग में महिला श्रेणी की काउंसिलिंग में कुल 123 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। इसमें सामान्य श्रेणी में 40, ओबीसी में 49, एससी में 33, एसटी में एक और विशेष आरक्षण श्रेणी में 27 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। इस तरह काउंसिलिंग में कुल 246 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। बीटीसी 2014 के तहत प्राइवेट कॉलेजों में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों का टोटा है।