DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, November 19, 2015

जालौन : मिड डे मील में 359 पूर्व प्रधानों से होगी करोड़ों की रिकवरी, आदेश जारी


उरई। मिडडे मील में घपलेबाजी करने वाले पूर्व ग्राम प्रधानों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने आखिर शिकंजा कस ही दिया। वर्ष 2005 से 2015 में 359 ग्राम प्रधानों ने अपने कार्यकाल मिडडे मील के पैसे में गड़बड़ी की थी। बीएसए राजेश कुमार वर्मा ने इन प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ 96 लाख की रिकवरी के आदेश दिए हैं।

परिषदीय स्कूलों के मध्यान्ह भोजन में कुछ शिक्षकों व ग्राम प्रधान नौनिहालों के मुंह का निवाला छीनने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन अधिकारियों के निरीक्षण में जांच के बाद मिडडे मील में गड़बड़ी के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। वर्ष 2005 से 2010 के बीच में 359 ग्राम प्रधानों ने मध्यान्ह भोजन योजना के पैसे में भारी गड़बड़ी की थी। बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में इन पूर्व ग्राम प्रधानों पर पैसे में घपलेबाजी की बात सामने आने के बाद भी अभी तक इन प्रधानों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी है। जबकि पूर्व में भी प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मिडडे मील में गड़बड़ी पर प्रधानों से पैसे की रिकवरी के लिए कहा गया था। लेकिन मामला अकसर ठंडे बस्ते में चले जाने से इन पूर्व प्रधानों से रिकवरी के धन ही वसूली नहीं हो पाई थी। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने पूर्व प्रधानों के खिलाफ रिकवरी का मन बना लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने मिडडे के धन में गड़बड़ी करने वाले 359 पूर्व ग्राम प्रधानों के खिलाफ रिकवरी आदेश जारी किए ।
खबर साभार : हिन्दुस्तान

No comments:
Write comments