DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, January 17, 2016

हरदोई : मृतक आश्रित पदोन्नति की मांग को लेकर प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन 1 फरवरी को, जिला स्तर पर 21 जनवरी को

हरदोई। मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग को लेकर कर्मचारी एक फरवरी को विरोध प्रदर्शन करेंगे। संघ ने धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की। इससे पहले जिला स्तर पर 21 जनवरी को विरोध-प्रदर्शन होगा।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तरी कर्मचारी संघ की शनिवार को शहीद उद्यान में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख अतिथि प्रदेश अध्यक्ष धीरेद्र गोस्वामी ने कहा कि मृतक आश्रित कम्रचारियों को एकजुट होकर अपने हक के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ पदोन्नति की मांग को लेकर एक फरवरी को प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। जिलाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने कहा कि मांगों को लेकर जिला स्तर पर 21 जनवरी को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में कर्मचारी शामिल हों। जिला मंत्री कुशल अवस्थी ने कहा कि जब तक हमें सरकार पदोन्नति नहीं देती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में शिवा शुक्ला, राजीव कुमार, रवि अवस्थी, अखिलेश यादव आदि मौजूद थे।





No comments:
Write comments