रामपुर
(ब्यूरो)। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित एसोसिएशन ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर
वरिष्ठ पदोन्नत शिक्षकों को भी न्यूनतम वेतन 17140 का लाभ दिए जाने की
मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले साल सितंबर में सहायक अध्यापक
गणित/विज्ञान विषय के पद पर 9300-34800 एवं ग्रेड पे 4600 के तहत नियुक्ति
प्रदान की गई हे। इससे उक्त शिक्षकों का मूल वेतन शासनादेश के अनुसार 17140
निर्धारित होगा। उसी संवर्ग में साल 2013 और 2015 में पदोन्नत वरिष्ठ
शिक्षकों को वेतन इससे कम दिया जा रहा है। संगठन ने वरिष्ठ पदोन्नत
शिक्षकों को भी सीधी भर्ती शिक्षकों के समान न्यूनतम वेतन का लाभ दिए जाने
की मांग की है। ज्ञापन पर अजहर अहमद, सरफराज अहमद, असद सईद खां, सौरभ
गुप्ता, तनवीर, निदा खुशनूद, रहमत अली आदि के नाम शामिल हैं।

No comments:
Write comments