DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, January 19, 2016

रामपुर : डेढ़ सौ विकलांग बच्चों को बांटे उपकरण, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगा शिविर


रामपुर।  बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को शिविर लगाकर परिषदीय स्कूलों के डेढ़ सौ बच्चों को उपकरणों का वितरण किया गया। किसी को ट्राई साइकिल और किसी को बैसाखी दी गई हैं, जिन्हें पाकर बच्चे खुश हो गए। विभाग शिक्षा के साथ बच्चों के सहायक उपकरण भी मुहैया कराता है। इसके लिए ब्लाक बार शिविर लगाकर बच्चों का परीक्षण किया गया था। चिकित्सकों ने बच्चों के उपकरण को नाप लिया था और उसी हिसाब से उपकरण तैयार किए गए। अब विभाग को प्राप्त हो गए हैं, जिन्हें शिविर लगाकर बांटा जा रहा है। सोमवार को चमरौआ बीआरसी शंकरपुर में शिविर लगाया गया, जहां जिला विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी संतोष कुमार और समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक सतेन्द्र शर्मा ने बच्चों को उपकरण मुहैया कराए। उपकरण पाकर बच्चे खुश हो गए। शिविर में 20 बच्चों को ट्राइ साइकिल, 12 को व्हील चेयर, पांच एमआर किट, एक ब्रेल किट, 18 बैसाखी, पांच रोलेटर, दो वाकिंग स्ट्रीक, 18 कैलीपर, 72 हिथरिंग आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार ने विभागहय योजनाओं की जानकारी दी और लाभ उठाने का आहवान किया। इस मौके पर फीजियोथिरेपिस्ट डा. रिजवान, जिला व्यायाक शिक्षक सलीम मियां, प्रमोद कुमार पांडेय, आशीष शर्मा, अमरनाथ यादव, नरायन सिंह, राजेश कुमार, सत्यप्रकाश चौबे, कमलेश कुमार, भूरे सिंह, लालसिंह, सुशील कुमार आदि शामिल रहे।





No comments:
Write comments