DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, January 17, 2016

महराजगंज : जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का आगाज, रैली में फूटा 'चंदा बम',नंगे पांव मार्चपास्ट देख मर्माहत हुए डीएम

महराजगंज : जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर शनिवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। बतौर मुख्य अतिथि डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष व डीएम की पत्नी श्रीमती अमिता श्रीवास्तव के गुब्बारा उड़ाते ही कार्यक्रम परवान चढ़ा।
        
     'रैली में फूटा चंदा बम'- शिक्षा के अधिकार लागू होने के बाद पांच साल से ठप पड़ी जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह के लिए 67 हजार रुपये ही मिले हैं। जिला स्तरीय आयोजन को देखते हुए बीएसए के नेतृत्व में एक बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से 20-20 हजार रुपये का चंदा लगाया गया था, लेकिन साथ ही आगाह किया गया था कि वे किसी भी शिक्षक से चंदा न लें लेकिन जिला स्तरीय रैली के उद्घाटन सत्र में ही डीएम के सामने 'चंदा बम' फूट गया। शिक्षक नेता संजय मिश्रा ने कहा कि स्पष्ट निर्देश के बाद भी शिक्षकों से खेल के नाम पर चंदा वसूला गया है। 'चंदा बम' फूटते ही शिक्षकों में कानाफूसी शुरू हो गई। चर्चाएं रहीं कि जब खण्ड शिक्षा अधिकारी को 20-20 हजार रुपये देना ही था तो लक्ष्मीपुर के शिक्षकों से 400 रुपये, निचलौल के शिक्षकों से तीन सौ रुपये, नौतनवा के शिक्षकों से 200 रुपये क्यों वसूला गया ? बीस हजार को छोड़ अन्य रुपया कहां गया ?
        इस जनपदीय रैली में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने नंगे पांव उतरे परिषदीय स्कूलों के खिलाड़ियों को नंगे पैर मार्चपास्ट करते देख डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव मर्माहत हो गए। उन्होंने घोषणा की कि ऐसे सभी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट एवं जूते मुहैया कराए जाएंगे।

खबर साभार : 'हिन्दुस्तान' एवं 'दैनिक जागरण'

No comments:
Write comments