यें हैं हेल्पलाइन नंबर
अभिभावकों के लिए- 05180-223768
शिक्षकों के लिए-09455253607
फतेहपुर : शिक्षा सुधार के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कदम बढ़ा दिए हैं। विभाग की नई नीति से जहां स्कूल न जाने वाले शिक्षकों की हवाइयां उड़ गयी, तो वर्षो से अपनी समस्या को विभाग से साझा करने के बाद भी निस्तारण न करा पाने वाले शिक्षक नई नीति से खुश है। विभाग ने दो तरह के हेल्प लाइन नम्बर जारी किए हैं, जिसमें पहले नम्बर पर अभिभावक सीधे स्कूल की समस्या को बताकर कार्यवाही की मांग कर सकता है, तो दूसरा हेल्पलाइन नंबर केवल शिक्षकों के लिए है जिसमें वह अपनी समस्या बताकर निस्तारण की मांग की कर सकेगा। दोनो ही हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होगा।
बता दें कि हाल ही बेसिक शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा निदेशक ने हाल ही में परिषदीय स्कूलों में शिक्षा सुधार को लेकर गहन मंथन कर हेल्पलाइन नम्बर के जरिए सुधार की मंशा जताई थी। शासन की मंशानुसार जिले में हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। हेल्पनंबर का उद्देश्य है कि यदि किसी स्कूल में शिक्षक समय से नहीं पहुंचते, अथवा पहुंचने के बाद भी पठन पाठन में रूचि नहीं ली जा रही, या फिर स्कूल में शैक्षणिक माहौल या संसाधनों को लेकर सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है तो अभिभावक हेल्प लाइन नम्बर में अपनी शिकायत दर्ज करा देगा। हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत को प्रतिदिन बीएसए देखेंगे और उसका निस्तारण करेंगे। इसी तरह जो हेल्पलाइन शिक्षकों के लिए जारी है, उसमें वह अपनी नौकरी सम्बंधी किसी भी समस्या को साझा कर सकेंगे।
रजिस्टर में दर्ज होगी शिकायतें
हेल्पलाइन नम्बर में जो भी शिकायत आएंगी, उसे शिकायत रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। उसमें यह भी दर्ज होगा कि शिकायत कितने बजे दर्ज करायी गयी, इसके बाद उसी दिन बीएसए रजिस्टर को सीन करके संबंधित मामले की जांच शुरू करा देगे। जांच आख्या सात दिन के अंदर प्रत्येक दशा में आ जाएगी। जिसके बाद शिकायत का निस्तारण कर दिया जाएगा। माहवार इसकी सूचना शिक्षा निदेशक के जरिए शासन तक जाएगी।

No comments:
Write comments