महराजगंज : शनिवार को स्कूली बच्चों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से रैली निकाल कर लोगों को पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूक किया गया। रैली में बच्चों के साथ डीएम, सीएमओ समेत अनेक अधिकारी सम्मिलित हुए। रैली के बाद आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो ड्रॉप शतप्रतिशत बच्चों में पिलाना है। यदि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप पीने से वंचित रह गया तो गया तो हमारा अभियान सफल नहीं माना जाएगा।
खबर साभार : 'दैनिक जागरण'
No comments:
Write comments