जागरण
संवाददाता, सीतापुर : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणोत्तर
कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित
ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा
परिषद द्वारा संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत मृतक आश्रित
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो स्नातक व परास्नातक है, उन्हें सेवारत प्रशिक्षण
दिलाते हुए टीईटी में बैठने का अवसर प्रदान किया जाए और टीईटी उत्तीर्ण कर
लेने के उपरांत सहायक अध्यापक पर पर नियुक्त किया जाए। बेसिक शिक्षा परिषद
द्वारा संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत मृतक आश्रित चतुर्थ
श्रेणी कर्मचारी जो हाईस्कूल व इंटरमीडिएट है, उन्हें ब्लॉक, न्याय
पंचायत, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में ही कार्यालय लिपिक के पद पर
पदोन्नति दी जाए। इस मौके पर बृजेश सिंह, संदीप शुक्ला, जितेंद्र कुमार
मिश्र, चंद्रमोहन अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




No comments:
Write comments