जासं, कोन (सोनभद्र) : प्राथमिक विद्यालय रोगहीं के बरामदे में पड़ा अगरबत्ती का पैकेट सूंघने से शनिवार को तीन बच्चों अचेत और 25 की तबीयत खराब हो गई। आननफानन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। खबर फैलते ही अभिभावकों में अफरातफरी मच गई। विद्यालय के बरामदे में पड़े एक अगरबत्ती के पैकेट को सबसे पहले कक्षा चार की छात्र प्रियंका ने सूंघा। कुछ ही देर बाद उसके सिर व पेट में दर्द होने लगा।
No comments:
Write comments