DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, March 20, 2016

30 मार्च से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान, विद्यालय उत्सव आयोजित कर नामांकन पर दिया जाएगा जोर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जोड़कर प्रचार प्रसार के निर्देश


लखनऊ । शिक्षा का अधिकार अधियम 2009 के अन्तर्गत शैक्षिक सत्र 2016-17 में छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का नामांकन स्कूलों में शत-प्रतिशत कराए जाने के लिए ‘‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत 30 मार्च से होगी। इस दिन बच्चों के लिए विद्यालय उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बच्चों के नामांकन व जागरूकता के लिए घरों में संपर्क के दौरान रंगीन चॉक से ईडी लिखकर तिथि भी अंकित की जाएगी। स्कूल चलो अभियान में बच्चों के नामांकन पर जोर दिया जाएगा। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक आशीष कुमार गोयल ने डायट प्राचायरे, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।


ज्ञात हो शनिवार को बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की परीक्षाएं समाप्त हो गयी हैं। इसके बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। बच्चों का परीक्षाफल तीस मार्च को जारी होगा। उसी दिन से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रमुख स्थानों पर पम्पलेट, पोस्टर व बैनर आदि लगाए जाएंगे। राज्य परियोजना निदेशक द्वारा भेजे गये निर्देशों के तहत स्कूल चलो अभियान के संचालन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा परियोजना की बैठक 21-22 तक करनी होगी। साथ ही 29 मार्च तक स्थानीय सांसद, विधायक, नगर पंचायत, जिला पंचायत व ग्राम प्रधान से समन्वय भी स्थापित किया जाएगा।

No comments:
Write comments