DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, March 6, 2016

फिरोजाबाद : बीएसए के आवास पर पर्चे फेंककर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी धमकी

फिरोजाबाद । हिन्दुस्तान संवादबेसिक शिक्षा विभाग में जब सभी कार्यो में शांति चल रही है, तब कुछ शरारती तत्वों ने फिर से माहौल को गर्म कर दिया है। कुछ अज्ञात लोगों ने बीएसए के आवास पर शुक्रवार रात को पर्चे व धमकी भरा पत्र फेंका है। पत्र में बीएसए को स्थानांतरण कराने की धमकी दी गई है। बीएसए ने उच्चाधिकारियों की प्रकरण की जानकारी दी। बेसिक शिक्षा विभाग में होने वाले कार्यो को कुछ शरारती तत्व व्यक्तिगत द्वेष के रूप में सामने लेकर आ रहे हैं। शनिवार को बेसिक शिक्षाधिकारी बालमुकुंद प्रसाद के साथ कुछ ऐसी घटना घटी, जिसने उन्हें काफी आहत किया। दरअसल लगभग एक सप्ताह पूर्व बीएसए की टीईटी परीक्षा में सिरसागंज में लापरवाही को लेकर शिकायत की गई। शिकायत के संबंध में बीएसए को पता चला तो उन्होंने उच्चधिकारियों के समक्ष शिकायत झूठी होने के साक्ष्य प्रस्तुत किए। बीएसए को लगा कि मामला यहीं शांत हो जाएगा। इसके बाद तो शनिवार को जो हुआ, उसे देखकर बीएसए की आंखें खुली रह गईं। शनिवार को जब सुबह वह अपने दबरई स्थित आवास से टहलने के लिए बाहर निकले तो देखा कि परिसर में कई प्रिंटेड पर्चे पड़े हुए हैं। उन्होंने पर्चा उठाकर पढ़ा तो दंग रह गए। इसमें बीएसए पर टेट परीक्षा में भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों को लगाने में पिछले वर्षो का हवाला दिया गया। पर्चे पर लिखी भाषा पर गौर करें तो ऐसा प्रतीत होता है जैसे शिकायतकर्ता द्वारा ही इस प्रकार का कार्य किया गया है। इसी के साथ बीएसए को परिसर मे एक पत्र भी पड़ा मिला, जिसमें धमकी भरे लहजे में बीएसए को स्थानांतरण कराने की चेतावनी दी गई थी। मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए बीएसए ने पहले तो उच्चधिकारियों के संज्ञान में प्रकरण को लाया, फिर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर ली है।

No comments:
Write comments