इलाहाबाद : आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में बकाया मानदेय देने की मांग की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जल्द मानदेय नहीं देने पर चौदह मार्च से लखनऊ के लक्ष्मण झूला मैदान में बेमियादी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। चंद्रशेखर आजाद पार्क में हुई बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि 17 माह से प्रेरकों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इससे परिवार का भरण पोषण करने में उनको परेशानी हो रही है जबकि उनसे बीएलओ का कार्य प्रशासन ले रहा है। आत्मादेवी, सत्येंद्र यादव, मिथिलेश कुमार, साहब लाल कुशवाहा, श्याम शंकर, लक्ष्मी शंकर, मूलचंद, चंद्रेश दुबे, विमलेश कुमार, बृजेश यादव, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
No comments:
Write comments