भोगांव : प्रशिक्षण अवधि के दौरान अवशेष रह गए मानदेय के भुगतान के लिए अदालत से आदेश जारी होने के बावजूद भी हो रही देरी से परेशान विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों ने डायट प्राचार्य को ज्ञापन देकर शासन से बजट को स्वीकृत कराए जाने के लिए पत्रचार कराए जाने की मांग की। प्राचार्य ने शिक्षकों की मांग पर जल्द ही मांग पत्र शासन को भेजने का आश्वासन दिया है। विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को मानदेय मिलना था। शासन ने संबंधित अभ्यर्थियों को पूरा भुगतान नहीं किया था। मानदेय पाने के लिए विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी। अवशेष मानदेय भुगतान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में सरकार को निर्देश जारी कर दिया है। एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौहान और जिलाध्यक्ष आशुतोष यादव के नेतृत्व में शनिवार को संबंधित शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य शैलेंद्र सिंह वर्मा से मुलाकात कर मानदेय भुगतान के बावत बजट स्वीकृत कराए जाने के लिए शासन को पत्रचार करने की मांग की। डायट प्राचार्य शैलेंद्र सिंह वर्मा ने शिक्षकों को आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री मुकेश सक्सेना, ओमेंद्र नरायण, नृपेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर शुक्ला, प्रसून पांडेय, पंकज शुक्ला, रजनीश यादव, अरूण यादव आदि मौजूद थे।
No comments:
Write comments