DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, March 8, 2016

अंबेडकरनगर : पेंशन समाप्ति तिथि को मनाएंगे काला दिवस,विधानसभा घेराव की दी चेतावनी,पुरानी पेंशन योजना की मांग

संसू, अंबेडकरनगर : अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना की समाप्ति तिथि को काला दिवस के तौर पर मनाए जाने का निर्णय लिया है। रविवार को नगर के एक होटल में संगठन की बैठक के दौरान अध्यक्षता करते हुए डॉ. एमपी यादव ने बताया कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से वंचित कर उनके हक को छीना गया है। इसके लिए संगठन अनवरत आंदोलन जारी रखेगा। पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि पहली जनवरी 2004 को केंद्र सरकार की नौकरियों में तथा पहली अप्रैल 2005 से उत्तर प्रदेश की नौकरियों में पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया गया। इसके बाद नवीन अंशदायी पेंशन योजना को लागू किया गया है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार का यह निर्णय युवा कर्मचारियों तथा अधिकारियों के साथ अन्याय पूर्ण है। बताया गया कि पेंशन ही कर्मचारी और अधिकारी के बुढ़ापे में लाठी का सहारा बनती है। इसे सरकार की ओर से छीन लिया गया है। संगठन ने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से पुरानी पेंशन योजना को बहाल नहीं किया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में दलों को कर्मचारियों और अधिकारियों के आक्रोश का सामाना करना पड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से आगामी पहली अप्रैल को काला दिवस के रुपये में मनाए जाने का निर्णय लिया। इसपर भी सरकार हरकत में नहीं आयी तो आगामी नौ मई को लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रांतीय संगठन मंत्री राकेश रमन ने कहा कि संगठन की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन से कामयाबी जरूरी मिलेगी। इसके लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। बैठक का संचालन संजय उपाध्याय ने किया। मौके पर प्रांतीय मंत्री डॉ. रमेश चंद्र त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, रवींद्र वर्मा, जिला संयोजक रुकुमकेश यादव, प्रेमचंद बैठक को संबोधित किया। यहां अशोक उपाध्याय, संजय तिवारी, सुशील कांत दुबे, अजय वर्मा, कामना शुक्ल, पूनम यादव, नेहा गुप्ता, प्रियंका मिश्र, शिखा मिश्र, सुरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, उमेश सोनी, अशोक यादव, कमाल अहमद, राधेश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:
Write comments