DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, April 29, 2016

बहराइच (मिहींपुरवा) : अवैध वसूली को लेकर बीईओ के खिलाफ शिक्षक लामबंद, की धुनाई, महिला शिक्षामित्र से अभद्रता का आरोप, मुकदमा पंजीकृत

बीईओ पर जानलेवा हमला, 10 नामजद

संसू, मिहींपुरवा(बहराइच) : बेसिक शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। शिक्षकों से अवैध वसूली का दबाव आम होता जा रहा है। इसी बात को लेकर बीईओ के खिलाफ शिक्षक लामबंद हो गए। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि शिक्षक अपने अन्य साथियों के साथ मिहींपुरवा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी पर हमला बोल दिया। इसमें शिक्षक समेत 10 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं दूसरी ओर नामजद शिक्षक की बहन शिक्षा मित्र ने बीईओ पर अभद्रता व छेड़खानी का आरोप भी लगाया है। महिला शिक्षा मित्र का कहना है कि छेड़खानी के दौरान एकत्रित हुए राहगीरों ने बीईओ को पिटाई कर दी। पुलिस दोनों मुद्दों पर जांच पड़ताल कर रही है। 1 बुधवार को मिहींपुरवा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी पर शिक्षक व उनके साथियों ने लामबंद होकर हमला कर दिया। हमले में बीईओ को चोटें आई हैं। चोटिल बीईओ की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक समेत 10 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। खंड शिक्षा अधिकारी शोभनाथ यादव का कहना है कि ब्लॉक के बलई गांव के स्कूलों का निरीक्षण कर वे वापस आ रहे थे। मटेही गांव के पास गोपाल नाम के एक युवक ने उन्हें रोक लिया। इसी बीच शिक्षक विनोद कुमार अपने साथियों के साथ पहुंच गए और उन्हें घेर लिया। अपने साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें उनको गंभीर चोटें आई हैं। बीईओ ने बताया कि आरोपी शिक्षक न्याय पंचायत समन्वयक पद पर तैनात थे। वे अपने कार्य में लापरवाही बरत रहे थे, जिसके चलते उन्हें पद से हटा दिया गया। इससे नाराज होकर शिक्षक ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। बीईओ की तहरीर पर मोतीपुर पुलिस ने आरोपी शिक्षक विनोद कुमार, उनके साथी मनोज कुमार व गोपाल समेत 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर शिक्षक का कहना है कि बीईओ उनके ऊपर अवैध वसूली का दबाव बना रहे थे। मना करने पर उन्हें पद से हटाकर कनिष्ठ शिक्षक को एनपीआरसी बना दिया गया। इसके बाद उनका शोषण बीईओ करने लगे। यही नहीं, शिक्षक की शिक्षा मित्र बहन ने भी बीईओ पर छेड़खानी और अभद्रता करने का आरोप मढ़ा है। महिला शिक्षा मित्र का कहना है कि वह विद्यालय से पिता की तेरही में शामिल होने जा रही थी। रास्ते में बीईओ मटेही कला और तिरुपतिपुरवा के बीच में मिले और उन्हें रोक लिया। इस दौरान उनसे अभद्रता की गई और उनका हाथ पकड़ कर विद्यालय निरीक्षण करने के लिए वाहन में बैठाने लगे। छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। तहरीर दी गई है।

No comments:
Write comments