DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, May 16, 2016

गोरखपुर : शिक्षिका ने दी खुदकुशी की धमकी, मेरठ का रहने वाला युवक फोन कर एक साल से कर रहा परेशान, 1090 पर चार बार शिकायत करने पर भी नहीं हुई कार्रवाई

चौरीचौरा क्षेत्र की रहने वाली प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका को मेरठ निवासी विनोद गुप्त एक साल से फोन और अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। वुमेन पावर लाइन 1090 पर चार बार फोन कर शिक्षिका ने इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार उन्होंने वुमेन पावर लाइन पर आनलाइन शिकायत दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई न होने पर खुदकुशी कर लेने की धमकी दी। तब जाकर शोहदे के खिलाफ चौरीचौरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। मोबाइल नंबर का काल डिटेल और टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस शोहदे तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मामले की छानबीन की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक यातायात एसपी द्विवेदी को सौंपी गई है। शिक्षिका को फोन कर परेशान करने वाले विनोद से उनकी बड़ी बहन की शादी की बातचीत चल रही थी। रिश्ता करीब-करीब तय भी हो गया था। इसी बीच विनोद ने शिक्षिका से शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। इतना ही नहीं शिक्षिका को फोन कर वह शादी के लिए दबाव भी बनाने लगा। शिक्षिका इसके लिए तैयार नहीं थी और उसकी बड़ी बहन से शादी करने को विनोद तैयार नही था। लिहाजा दोनों परिवारों के बीच रिश्ता तय होने से पहले ही टूट गया। इसके बाद भी विनोद के फोन करने का सिलसिला जारी रहा। फोन न रिसीव करने पर वह अश्लील एसएमएस भेजता था। शिक्षिका ने इस संबंध में वुमेन पावर लाइन 1090 पर चार फोन कर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।इस बीच पांच अलग-अलग नंबरों से फोन कर विनोद, शिक्षिका को परेशान करता रहा। आखिरकार 20 अप्रैल 2016 को वुमेन पावर लाइन पर पर आनलाइन शिकायत दर्ज कराने के साथ ही कार्रवाई न होने पर खुदकुशी करने की चेतावनी दे डाली। शिकायत में उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा की यदि उन्हें खुदकुशी करनी पड़ी, तो इसके लिए विनोद गुप्त के साथ ही स्थानीय पुलिस और कार्रवाई न करने के लिए वुमेन पावर लाइन के लोग जिम्मेदार होंगे। वुमेन पावर लाइन के निर्देश पर चौरीचौरा पुलिस विनोद गुप्त के खिलाफ छेड़खानी और आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

No comments:
Write comments