राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर ब्लाक में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों व लेखाकारों ने रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। कंप्यूटर ऑपरेटर एवं लेखाकार वैलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर विभिन्न जिलों से आए प्रदर्शनकारियों ने लक्ष्मण मेला स्थल पर तीन दिनों के लिए डेरा डाल दिया है। पहले दिन प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर उपेक्षा का आरोप लगाया। धरने का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन अध्यक्ष रोहित सोनी ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में सेवा प्रदाता के माध्यम से सर्व शिक्षा अभियान के तहत ब्लाक स्तर पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर व एक सहायक लेखाकार और जनपद स्तर पर एक लेखाकार को कार्यालय लिपित के समान वेतन दिया जाए। महामंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदेश स्तरीय एक कमेटी गठित की जाए। उपाध्यक्ष विरेंद्र श्रीवास्तव ने मेरठ, संभल व देवरिया सहित अन्य जिलों में हो रहे नवीन टेंडर पर रोक लगाने की मांग की। धरने में संगठन मंत्री अनूप कुमार मिश्र, सचिव राहुल श्रीवास्तव व महिला प्रकोष्ठ की सचिव प्रियंका सहित कई लोग उपस्थित रहे
No comments:
Write comments