अपनी मांगों को लेकर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन के साथ बैठक की। बैठक में वर्ष 2004 के 40,000 विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की जीपीएफ कटौती करने के हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन की मांग की गई जिसके लिए एक बोर्ड बनाने पर सहमति बनी। इस दौरान तबादले वरिष्ठता के आधार पर करने समेत कई अन्य मांगें उठाई गईं। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी, महामंत्री सुभाष कनौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शालिनी मिश्र आदि शामिल थे।
No comments:
Write comments