खुटहन थाना क्षेत्र के कमालपुर नहर की पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर स्कार्पियों के धक्के से महिला शिक्षक की मौत हो गई जबकि उनके पति गंभीर रूप घायल हैं। हादसे में स्कार्पियों धू-धू कर जलने लगी। अन्य जगहों पर हुई दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। बदलापुर के सलेखनपट्टी निवासी शिक्षिका प्रमिला यादव (35) अपने पति सूबेदार के साथ बाइक से प्राथमिक विद्यालय बेदौली से घर आ रही थी। कमालपुर नहर पुलिया पर पहुंचने पर बदलापुर से शाहगंज की तरफ जा रही तेजगति स्कार्पियों ने जोरदार धक्का मार दिया। इससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक स्कार्पियों में फंस गई। चालक उसे पिलकिछा तिराहे तक ले गया। वहां दोनों वाहन आग का शोला बन गए। ग्रामीण व फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाए। उधर दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया। इस दौरान उपचार के दौरान प्रमिला की मौत हो गई।
No comments:
Write comments