राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ0प्र0 जनपद- ललितपुर के प्रतिनिधि मंडल ने मंडलीय अध्यक्ष - अरविन्द तिवारी एवम जिलाध्यक्ष - रविकांत ताम्रकार के संयुक्त प्रतिनिधित्व मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद - ललितपुर श्री संतोष कुमार राय से मुलाक़ात कर शिक्षको की समस्याओ से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौपकर समस्याएं शीघ्रति शीघ्र निस्तारित करने को कहा।
मंडल अध्यक्ष - अरविन्द तिवारी ने कहा कि शासन से शिक्षको के निलंबन पर पूर्णतया रोक होने के उपरांत भी लगभग 6 माह से अधिक समय तक निलंबित रखना शासन की मंशा के विरूद्ध है एवम निलंबित शिक्षक मानसिक व शारिरिक रूप से परेशान है अत: निलंबित शिक्षको को तत्काल बहाल किया जाए । अन्यथा इस सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा की शिक्षको के निर्दोष होने के उपरान्त भी निज लाभार्थ जानबूझ कर वेतन वृद्धियां महीनो / वर्षो से लंबित रखी गई है अत: शिक्षको की लंबित वेतन वृद्धियो शीघ्र निर्धारित कर भुगतान किया जाए।
जिलाध्यक्ष - रविकांत ताम्रकार ने कहा कि मा0 उच्च न्यायालय व मा0 मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के आदेश के अनुपालनार्थ शिक्षको की किसी भी गैर शैक्षिणिक कार्यो जैसे MDM निर्माण , BLO , गणना आदि में कदापि ड्यूटियां ना लगाईं जाए अन्यथा संगठन मा0 उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका डालने को बाध्य होंगे एवं MDM निर्माण हेतु NGO ( कार्यदायी संस्थाओ ) से टेंडर आमंत्रित कर MDM की जिम्मेदारी NGO को सौपी जाए। उन्होंने कहा कि अध्यापक सेवा नियमावली -1981 के अनुपालनार्थ मौलिक नियुक्ति तिथि / प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता सूची तैयार कर अविलंव प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पदों पर पदोन्नतियां की जाए। उन्होंने कहा कि अराजक /अनाधिकृत व्यक्तियो/तथाकथित पत्रकारो एवम जनप्रतिनिधियो को विद्यालय परिसर में बिना विभागाध्यक्ष की अनुमति एवम् बिना परिचय पत्र के प्रवेश पर पूर्णतया रोक लगाई जाये एवं शासनादेशानुसार पदोन्नति प्राप्त वरिष्ठ शिक्षको का वेतन 17140 के क्रम में सीधी भर्ती में नियुक्त कनिष्ठ शिक्षको के वेतन के बराबर निर्धारित कर भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि खण्ड शिक्षाधिकारियों की लापरवाही के कारण शिक्षको के कालातीत /मृत हो चुके वेतन अवशेषो का तत्काल भुगतान कराना सुनिश्चित किया जाए एवं नव नियुक्त शिक्षको व अन्य शिक्षको के वेतन अवशेषो का एक साथ ब्लॉक दर ब्लॉक सूची बनाकर भुगतान कराना सुनिश्चित किया जाए तथा शिक्षको का वेतन, शासनादेशानुसार प्रतिमाह की 1 तारीख को भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया जाये एवम् विलम्व होने की स्थिति में लापरवाह अधिकारियो के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिलामहामंत्री- अनिल सिंह ने कहा की माह जून 2016 तक के शिक्षको के सभी उपार्जित अवकाश सेवा पंजिकाओ में अंकित किये जाए एवं अनुदेशको का मानदेय प्रतिमाह भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
जिला कोषाध्यक्ष- कैलाशचंद्र राणा ने कहा कि उ0प्र0 शासन द्वारा संगठनो के मान्यता संबंधी शासनादेशो के अवलोकन कर कार्यवाही के समस्त विभागाध्यक्ष /कार्यालयाध्यक्ष एवम् समस्त जिलाधिकारी उ0प्र0 को स्पष्ट निर्देश दिए गए है, अत: शासनादेश व मान्यता नियमावली -1979 के अनुपालनार्थ जिले में संचालित संगठनो की उ0प्र0 शासन से मान्यता संबंधी शासनादेशों का अवलोकन कर अमान्य संगठनो पर तत्काल रोक लगाईं जाए ।
इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ0प्र0 के मंडलीय अध्यक्ष - अरविन्द तिवारी , जिलाध्यक्ष - रविकांत ताम्रकार , जिला महामंत्री - अनिल सिंह जिला कोषाध्यक्ष -कैलाशचंद्र राणा , जिला प्रवक्ता -संजय कुमार सेन , जिला संयुक्त मंत्री- शिवकुमार रजक उमाशंकर राठौर , बालकिशन सोनी , रमेश दुबे, हरभजन सिसौदिया , वीर सिंह कुशवाहा , कमलदास साध अंशु नामदेव , दिनेश अहिरवार, आदि मौजूद रहे।



No comments:
Write comments