महराजगंज : शिक्षक नेता सुरेंद्र मणि त्रिपाठी की मौत के मामले में छात्र नेता बलराम दूबे के नेतृत्व में छात्रों ने गुरुवार को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर सीबीआई जांच की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक नेता की सुनियोजित ढंग से हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया था। घटना के छह वर्ष बीत जाने के बावजूद भी अब तक खुलासा नहीं किया गया। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।
छात्र नेता ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत शासन स्तर आए करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया था। जिसकी शिक्षक नेता को जानकारी हो गई थी। शिक्षक नेता स्वर्गीय मणि जी घोटाला किए गए सर्व शिक्षा अभियान के पैसे की जांच की मांग कर रहे थे। फलत: उन्हें रास्ते से हटाने के लिए उनकी हत्या कर दी गई।
साभार : 'दैनिक जागरण'
No comments:
Write comments