परिषदीय स्कूलों के शिक्षक खंड शिक्षाधिकारियों को उपकृत करके विद्यालय से नदारद रहते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस कड़वी हकीकत को स्वीकार करते नाराजगी जताई है। चंद खंड शिक्षा अधिकारियों के इस कृत्य से बाल शिक्षा अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है। इस बाबत बीएसए ने गुरुवार को सभी बीईओ को पत्र लिखकर कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी है। परिषदीय विद्यालयों में बड़ी तादात में गैर जनपद के शिक्षक तैनात हैं। ब्लॉक स्तर पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों से सांठगांठ कर यह शिक्षक महीनों तक स्कूल नहीं आते है। इस पर बीएसए ने बीईओ को पत्र लिखा है। जिसमें कार्य प्रणाली में सुधार के लिए कहा है। कहा कि जिन ब्लॉकों में प्रेरक चयन की कार्रवाई पूरी हो चुकी है वह चयन प्रस्ताव भेजने का निर्देश भी दिया था। अधिकांश ब्लॉकों से प्रस्ताव न आने पर एक सप्ताह में उसे भेजने के निर्देश दिए हैं। दो जुलाई को सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पंजीकृत छात्र-छात्रओं की संख्या, शिक्षक, शिक्षिकाओं व सफाई कर्मियों की उपस्थिति मांगी थी। यह सूचना न आने पर 15 जुलाई तक हरहाल में सूचनाएं भेजने के निर्देश दिए हैं।
No comments:
Write comments