DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, September 16, 2016

इलाहाबाद : अगले हफ्ते में शिक्षकों को मिलेगा पदोन्नति का तोहफा, 20 सितंबर को जारी होगी लिस्ट, 21 सितंबर को होगी काउंसलिंग

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत सहायक अध्यापकों का प्रमोशन अगले हफ्ते होगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल से गुरुवार को मुलाकात के बाद बीएसए राजकुमार ने प्रमोशन के लिए सहमति दे दी।

20 सितंबर तक प्रमोशन की लिस्ट जारी हो गई तो 21 सितंबर को स्कूलों का विकल्प लेने के लिए काउंसिलिंग होगी। यदि 21 को लिस्ट आती है तो 22 सितंबर को काउंसिलिंग कराएंगे। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने महिला व दिव्यांगों के बाद पुरुषों की भी काउंसिलिंग की बात रखी।

शिक्षक नेताओं ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका से दुर्व्यवहार करने वाले ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया। शिक्षक नेताओं ने सीडीओ, डीएम, कमिश्नर के बाद एसपी, डीआईजी व आईजी को ज्ञापन दिया जिस पर अफसरों ने दो दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष के अलावा मंत्री चिंतामणि त्रिपाठी, शिवबहादुर यादव, मसूद अहमद, अमर सिंह, सरोज सिंह पटेल, राजेन्द्र कनौजिया, सुभाष यादव, रवीन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुशवाहा, बहार आलम, हरित जेदली, बृजेन्द्र सिंह, राकेश मिश्रा, राजकुमार द्विवेदी आदि शामिल थे। आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन व पीएसपीएसए संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी वार्ता की।

No comments:
Write comments