DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, September 16, 2016

अलीगढ: शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रचार सम्बन्धी स्कीम में प्रधान व लेखपाल द्वारा मात्र की गयी खानापूर्ति, बीएसए ने सीडीओ को सौंपी रिपोर्ट


जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : बेसिक शिक्षा में सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराने इगलास गए बेसिक शिक्षा अधिकारी उस समय भौचक रह गए, जब उनके पहुंचने पर प्रधान बोले प्रचार हो गया, सबको भेज दिया। 1गुरुवार को दोपहर 12 से दो बजे तक शिक्षा योजनाओं का प्रचार प्रसार होना था। बीएसए ने बताया कि वो करीब 12:20 पर भीलपुर गांव पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। न ग्राम प्रधान, न पंचायत सचिव और न ही लेखपाल। बीएसए ने ग्राम प्रधान प्रेम शंकर से पूछा तो जवाब मिला कि प्रचार कर सबको भेज दिया। जबकि प्रचार दो-दो घंटे के चक्र में होने वाला चार घंटे का कार्यक्रम है। पंचायत के सचिव अजयपाल व लेखपाल भी गायब मिले। बताया कि इसके बाद वो अगोरना गांव गए, यहां प्रधान सीताराम शर्मा ने प्रचार प्रक्रिया न कराने की बात कही। पंचायत सचिव निराला जो कि लखनऊ में थे, से पूछने पर जवाब मिला कि एक दिन पहले निर्देश मिले हैं, लिहाजा गुरुवार से नहीं 19 सितंबर से शुरुआत हो पाएगी। 1जिलाधिकारी ने भी दो दिन पहले कलक्ट्रेट में बैठक कर सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मंगलवार व गुरुवार को अधिकारी ग्राम पंचायत जाकर सुबह 10 से 12 व दोपहर दो से शाम चार बजे तक योजनाओं का प्रसार करेंगे। मगर, ग्राम प्रधान ने 10 मिनट में ही सभी योजनाओं का प्रचार कर डाला। 11मैं तो निर्देशानुसार अपने दोनों कार्यस्थलों पर गया। मगर, 10 मिनट में प्रचार की स्थिति देखकर वापस लौटना पड़ा। ग्राम प्रधानों की कार्यप्रणाली की रिपोर्ट सीडीओ धीरेंद्र सिंह सचान को भेज दी गयी है।

No comments:
Write comments