DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, October 19, 2016

यूपी में लगभग 10 हजार एलटी ग्रेड राजकीय शिक्षकों की भर्ती नवंबर से, नियमावली में संशोधन होने के बाद प्रदेश सरकार ने इसकी तैयारी तेज कर दी 

यूपी में लगभग 10 हजार एलटी ग्रेड राजकीय शिक्षकों की भर्ती नवंबर से शुरू हो सकती है। नियमावली में संशोधन होने के बाद प्रदेश सरकार ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश सरकार चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले भर्ती प्रकिया शुरू करना चाहती है। ये भर्तियां ऑनलाइन होनी हैं, इसके लिए अधिकारियों में सहमति बन चुकी है। 


यूपी में 4,660 पद नए राजकीय हाईस्कूलों में खाली हैं। इसके अलावा 1955 पद राजकीय इंटर कॉलेजों में खाली हैं। 6145 पदों पर हुई पिछली भर्तियों में भी अभी लगभग 4000 पद नहीं भर पाए हैं। इस तरह कुल 10,615 पद एलटी ग्रेड राजकीय शिक्षकों के खाली हैं। इन पर भर्ती कराने की तैयारी सरकार कर रही है। नियमावली में संशोधन के अभाव में ये भर्तियां रुकी हुई थीं। 


कैबिनेट ने नियमावली में संशोधन करते हुए राजकीय शिक्षकों का कैडर अब प्रदेश स्तर का कर दिया है। अभी तक मंडलीय कैडर होता था। मंडलीय कैडर की वजह से भर्तियों में काफी दिक्कत आती थी। वर्षों तक भर्तियां चलने के बावजूद पूरी नहीं हो पाती थीं। 


प्रदेश स्तर का कैडर करने को लेकर हमारी कुछ आशंकाएं भी हैं। प्रदेश स्तर पर तबादले अनावश्यक न किए जाएं। उन्हें गृह जनपद के नजदीक लाने के लिए पारदर्शिता से इसका उपयोग होना चाहिए। - पीएन पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ

No comments:
Write comments