DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, October 18, 2016

अलीगढ : शिक्षक की बीमारी बच्चों पर भारी, एकल शिक्षक वाले शहर के स्कूल नंबर 12 में न हो सकी अर्धवार्षिक परीक्षा

अलीगढ़ : इसे बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही कहें या बच्चों की बदकिस्मती। पहले तो स्कूलों में बच्चों को किताबें ही नहीं मिलीं। उन्होंने किसी तरह पढ़ाई कर तैयारी की तो परीक्षा नहीं दे सके। ऐसा हुआ शहर की प्राथमिक पाठशाला नंबर 12 में। 1यहां एक शिक्षक की तैनाती है। सोमवार से स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। बच्चे परीक्षा देने पहुंच गए, शिक्षक नहीं पहुंचे। स्कूल में तैनात एकमात्र शिक्षक के बारे में जानकारी मिली कि वो चिकनगुनिया की चपेट में आ गए हैं और करीब 100 बच्चों की हंिदूी की परीक्षा छूट गई। अब बाद में परीक्षा कराई जाएगी। निरीक्षण करते बीएसए स्कूल पहुंचे तो कक्षा में बिना पेपर-कॉपी के बच्चे बैठे मिले। बेसिक शिक्षा के स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों की सोमवार से अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई हैं। 2500 स्कूलों के 2.47 लाख बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। 1मिलीं खामियां1बीएसए ने परीक्षा के पहले दिन कई स्कूलों में निरीक्षण किया। बच्चों की कॉपियां देखीं। उनकी लिखावट काफी कमजोर थी। बीएसए ने बताया कि डायट से पेपर तैयार हुए हैं। पेपर बच्चों को कठिन लग रहा था, क्योंकि उन्हें पढ़ने के लिए किताबें नहीं मिल पाई हैं। कुछ शिक्षकों की शिकायत थी कि स्कूल में कम पेपर आए हैं। इसे दिखवाएंगे।बच्चों की परीक्षा छूटना दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षक अगर बीमार होता है तो चार्ज अन्य को सौंपा जाता है। सूचना दी जाती है, जो नहीं किया गया। शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। धीरेंद्र कुमार यादव बीएसए

No comments:
Write comments