नगर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बुधवार को दिव्यांग महिला, पुरुष व महिला शिक्षकों के लिए प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग हुई। 169 महिलाओं ने विकल्प भरा, जिसमें आठ दिव्यांग पुरुष व महिला शिक्षिकाएं शामिल हुईं।
सुबह ही सीपीआई कंपाउंड स्थित नगर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रमोशन की चाह रखने वाले दिव्यांग महिला, पुरुष व महिला शिक्षिकाओं की भीड़ जुटने लगी। वरिष्ठता सूची के अनुसार शिक्षिकाओं की काउंसिलिंग हुई। दो दिवसीय काउंसिलिंग के पहले दिन शिक्षिकाओं को बुलाया गया था। इनमें 169 शिक्षिकाओं ने स्कूल के लिए विकल्प भरा। जबकि शेष 54 ने काउंसिलिंग कराने में रुचि नहीं ली। छह अक्टूबर को होने वाली काउंसिलिंग में पुरुष शिक्षकों को बुलाया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों की पदोन्नति की जा रही है। महिला दिव्यांग व पुरुष को प्राथमिकता के आधार पर स्कूल आवंटित किए जाएंगे। बताया कि प्रमोशन की सूची काउंसिलिंग समाप्ति के बाद जारी की जाएगी। कहा कि प्राइमरी हेड और जूनियर के सहायक के पद पर शिक्षकों की पदोन्नति की जाएगी।
No comments:
Write comments