DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, October 20, 2016

रायबरेली : परिषदीय परीक्षा वर्ष 2017 को लेकर डीएम ने की बैठक, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा समस्त उपजिलाधिकारी रहें उपस्थित




प्रमुख सचिव उ.प्र. शासन शिक्षा-7 लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में परिषदीय परीक्षा वर्ष 2017 हेतु परीक्षा केन्द्रों के निर्धारित सम्बन्ध में बैठक बचत भवन सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहाकि शासन के निर्देशानुसार उन्हीं विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया जाये जिन विद्यालयों के छात्र दो परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हों। उन्होंने कहाकि सरकारी स्कूलों को प्राथमिकता के आधार पर परीक्षा केन्द्र बनाये जाये। साथ ही परीक्षार्थियों के सापेक्ष परीक्षा देने हेतु पर्याप्त कक्षा-कक्ष हो तथा पर्याप्त फर्नीचर, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीय हेतु कम से कम दो अलमारी, चहारदीवारी, मुख्य प्रवेश द्वार पर गेट एवं मुख्य सम्पर्क मार्ग से जुड़ा होना चाहिए। इसके अतिरिक्त जिन विद्यालयों में सामूहिक नकल से सम्बन्धित पूर्व में कोई एफआईआर दर्ज हुई हो उन्हें परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया जाये। परीक्षा केन्द्र के निर्धारण में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि हाईस्कूल का परीक्षा केन्द्र पांच से आठ किमी तथा इण्टरमीडिएट का परीक्षा केन्द्र 12 किमी से दूर न बनाया जाये। बालिकाओं के परीक्षा केन्द्र स्वकेन्द्र के स्थान स्थानीय केन्द्र बनाये जाने के प्रयास किये जाये। निर्धारित किये गये परीक्षा केन्द्र पर दो कम्प्यूटर तथा कम्प्यूटर आपरेटर होना अति आवश्यक है। 25 अक्टूबर 2016 तक परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण कर दिया जायेगा। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनय मोहन वन, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा समस्त उपजिलाधिकारी उपस्थित रहें।

No comments:
Write comments