DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, October 20, 2016

मदरसा बोर्ड की सुस्ती, परीक्षा आवेदन की तिथि घोषित नहीं, बोर्ड की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे अभ्यर्थी

उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की लापरवाही का खामियाजा प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों को एक बार फिर भुगतना पड़ रहा है। अक्टूबर माह बीतने को आ गया लेकिन अब तक मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षाओं के आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। हर साल प्रदेश से लाखों की संख्या में अभ्यर्थी मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षाएं देते हैं। पिछले साल अभ्यर्थियों की संख्या पांच लाख के करीब थी, लेकिन इसके बाद अब तक मदरसा बोर्ड समय पर परीक्षा आवेदन की तिथि घोषित नहीं कर पाया है। जबकि परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू कराने का बोर्ड ने दावा किया था। बोर्ड की इस सुस्त रफ्तार का खामियाजा इस बार फिर से अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ेगा। इस संबंध में मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार मुहम्मद तारिक का कहना है कि मदरसों की मान्यता का काम अधूरा होने की वजह से परीक्षा आवेदन की तिथि घोषित करने में विलम्ब हो रहा है। इसी सप्ताह परीक्षा आवेदन से पहले प्रदेशभर से आए करीब 1300 नए मदरसों को मान्यता दी जानी है। मान्यता होने के बाद ही इन नए मदरसों के अभ्यर्थी भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। माह के अंत तक परीक्षा समिति की बैठक कर तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।

No comments:
Write comments