DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, October 19, 2016

लखीमपुर : रिटायर होने के बाद छह माह से देयकों के लिए भटक रहा शिक्षक, शिक्षा विभाग के लेखा अनुभाग में बाबू कर रहे कमीशन की मांग

सरकार का हुक्म है कि रिटायर होने के साथ ही शिक्षक को सभी प्रकार के देयक दे दिए जाएं, मगर सरकार के इस आदेश को हवा में कैसे उड़ाया जाता है ये कोई शिक्षा विभाग के लेखानुभाग से पूछे। यहां रिटायर हुए एक दो नहीं पूरे छह महीने गुजरने को हैं और बाबू उसे उसका पैसा देने की जगह नया पहाड़ा पढ़ा रहे हैं। ताजा मामला पसगवां ब्लाक के एक सेवानिवृत्त टीचर शिवराम वर्मा का है, जिनको रिटायर हुए छह महीने हो गए लेकिन लेखा अनुभाग के अफसर और बाबू कमीशनबाजी के लिए उसे महीनों से टरका रहे हैं। पीड़ित शिक्षक ने डीएम के जनतादर्शन से लेकर सीएम दरबार तक गुहार लगाई लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को उसे एक नया शगूफा और बता दिया गया। अब उसे उसकी फाइल लखनऊ में रुकी बता दी गई। शिवराम वर्मा ने डीएम को दिए गए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि उसका रिटायरमेंट 31 मार्च को हो गया था। उसने 20 अप्रैल को अपनी पूरी पत्रवली भी सौंप दी। उसके बाद से उसे लगातार लेखा विभाग के बाबुओं द्वारा टरकाया जा रहा है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी आकाशदीप के जनतादर्शन में भी की गई। वर्मा का कहना है कि उसके सामने ही डीएम ने लेखाधिकारी को फोन भी मिलाया लेकिन इसका भी विभाग या लेखाधिकारी पर कोई असर नहीं हुआ। शिक्षक का कहना है उसके पूरे भुगतान पर दस से 12 फीसदी कमीशन भी मांगा जा रहा है। उसका कहना है कि वह कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित है और उसे पैसों की सख्त आवश्यकता है।


No comments:
Write comments