DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, October 20, 2016

चंदौली : स्कूल चलो अभियान और बच्चों की विद्यालयों में नियमित उपस्थिति पर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक, शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए डीएम ने बीएसए को दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को स्कूल चलो अभियान और बच्चों की विद्यालयों में नियमित उपस्थिति आदि बिंदुओं पर बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया। कहा टीम बनाकर ब्लाकवार रेंडम चेकिंग कराई जाय। अनुपस्थित रहने वाले अध्यापकों के वेतन रोक दें। काल सेंटर स्थापित करने के बारे में कहा। बोले प्रतिदिन विद्यालयों से अध्यापकों एवं छात्रों की उपस्थिति ली जाय। लाल, पीला, हरा श्रेणी निर्धारित कर अध्यापकों एवं छात्रों की पंजिका नवंबर के प्रथम सप्ताह तक तैयार करने का सभी बीईओ को निर्देश दिया। बीईओ प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबंध समिति के साथ बैठक कर विद्यालय में पांच दिन से अधिक अनुपस्थित बच्चों की सूची तैयार कर मोहल्लावार बैठकों के लिए जिम्मेदारी तय करें। विद्यालय स्तर पर सभी बच्चों के अभिभावकों की बैठक कराकर बच्चों की तीन माह की उपस्थिति अभिभावकों के साथ साझा की जाय एवं बच्चों से विद्यालय से अनुपस्थिति की दशा में उनके शैक्षिक स्तर पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में चर्चा की जाय। प्रतियोगिता संग हो आयोजन विद्यालय स्तर पर बच्चों की उपस्थिति के लिए बैनर, पंपलेट लगवाए जाय और सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद विवाद प्रतियोगिता भी होना चाहिए। 14 नवंबर 2016 एवं 26 जनवरी 2017 को जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन विद्यालयों में कराएं। जनपद स्तर पर रैली में 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थित रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी नियमित विद्यालयों की जांच करेंगे और हर रिपोर्ट भी करेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम इकबाल यादव सहित खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Write comments