जागरण संवाददाता, हाथरस : एमडीएम खाने से बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिलते ही मंगलवार की देर रात को एडी बेसिक, डीसी मंडलीय व जिला समन्वयक ने सादाबाद पहुंचे। उन्होंने बच्चों का हाल चाल जाना। एडी बेसिक ने हेड मास्टर को निलंबित और रसोइये को हटा दिया। विद्यालय में मंगलवार को एमडीएम में दाल चावल बना था। इसे खाने के बाद बच्चे घर चले गए। बच्चों के पेट में दर्द, उल्टी व दस्त शुरू हो गया। पहले तो परिजनों ने इनका उपचार गांव में ही कराया। इसके बाद जब हालत नहीं सुधरी तो बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। बच्चों को देखने जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय व बीएसए रेखा सुमन भी पहुंचीं। एमडीएम खाने से दर्जन भर बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना पर एडी बेसिक विजेंद्र सिंह, मंडलीय डीसी सुमित गर्ग तथा जिला समन्वयक अरविंद शर्मा रात को ही सादाबाद पहुंचे। जिले के सभी हेड मास्टरों को निर्देश दिए हैं कि वह खाना बनवाने समय पूरी सावधानी बरतें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी। इस निरीक्षण के तहत एडी बेसिक ने हेड मास्टर अजय कुमार को निलंबित कर दिया है।


No comments:
Write comments