त्रिभाषा शिक्षकों को वेतन देने की मांग : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ की बैठक में अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों को क्षतिपूर्ति अनुदान देने की मांग राज्य सरकार से की गई।
दारागंज बक्शी खुर्द स्थित राम निरंजन जूनियर हाईस्कूल में बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार ने मानक पर खरा उतरने वाले स्कूलों को मान्यता देने की बात की थी। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा चरण सिन्हा ने कहा कि अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रति छात्र को 450 रुपये की दर से क्षतिपूर्ति अनुदान, त्रिभाषा शिक्षक को वेतन दिया जाए।
इस मौके पर तेज बहादुर सिंह, जयकरन यादव, उग्रसेन सिंह, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, संजय मिश्र, विवेक प्रताप सिंह, संदीप मिश्र, कुलदीप मिश्र, अरुण सिंह, शिव प्रकाश मिश्र, जूही दीक्षित, अंजली सिंह, गीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
No comments:
Write comments