नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर : बीआरसी परिसर कोटवा में समायोजित शिक्षकों की बैठक जिलाध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान ब्लाक स्तरीय समायोजित शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का चयन कर उनके नामों की घोषणा भी कर दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही हम सभी मजबूत होंगे। सभी समायोजित शिक्षक एकजुट हों, इसी में सभी की भलाई है। प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों को शिक्षक के पद पर समायोजित कर सराहनीय कार्य किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों में सतेंद्र दूबे संरक्षक, सुनील सिंह अध्यक्ष, मोतीलाल साहनी, दिनेश कुशवाहा, श्याम बदन प्रसाद उपाध्यक्ष, ईश्वर शरण यादव महामंत्री, अंगद प्रसाद, कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार संगठन मंत्री, रामप्रवेश मीडिया प्रभारी, राकेश चौहान विधि सलाहकार, अनिल सिंह सूचना मंत्री, महिला पदाधिकारियों में रेखा यादव अध्यक्ष, रंजना सिंह उपाध्यक्ष, संगीता शर्मा महामंत्री व सुमन गोंड को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान इंद्रशेन राव, रीना सिंह, वीना शुक्ला आदि मौजूद रहे।
No comments:
Write comments