एक स्वयंसेवी संस्था के तत्वावधान में सोमवार को बीआरसी परिसर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ डीएम शंभु कुमार ने हरी झंडी दिखा कर किया। रैली के बाद आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने छात्र-छात्रओं को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छता के पुजारी थे। हम सभी को प्रतिदिन स्वच्छता के लिए कुछ समय निकाल कर कार्य करना चाहिए और इस कार्य के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। स्वच्छता से तमाम समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीडीओ केदार नाथ सिंह, बीएसए पन्ना राम गुप्त, डीपीआरओ समरजीत यादव, नगर अध्यक्ष मुकेश्वर मद्धेशिया, बीइओ धीरेंद्र त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, नीरज श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। यदि घर में शौचालय है तो उसका प्रयोग करने और यदि नहीं है तो अभिभावकों को प्रेरित कर शौचालय बनवाने के लिए भी शपथ दिलाई गई। 1बच्चे बीआरसी परिसर से स्वच्छता संबंधी बैनर और तख्तियां लिए गांधी चौक पहुंचे। बच्चों ने लोगों को जागरूक भी किया। संचालन बृजेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत विरेंद्र कुमार, एबीआरसी महेंद्र सिंह, पुष्पा मिश्र, महेश रजक, बीना शर्मा, ताहिरा खातून, राजेश शुक्ल, हरींद्र चौरसिया, शैलेश त्रिपाठी, दिलीप सिंह, अमर प्रकाश पांडेय, अरविंद सिंह, दुर्गेश यादव, बदरूजमा, शशिकांत यादव, चंद्रकांत श्रीवास्तव, राजन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Write comments