DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, October 19, 2016

हाथरस : एमडीएम खाने से दर्जन भर बच्चों की बिगड़ी हालत, बीएसए ने अस्पताल जाकर जाना बच्चों का हाल

जागरण संवाददाता, हाथरस : मंगलवार को एमडीएम के तहत बांटे दाल चावल खाने से दर्जन भर बच्चों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी दस्त व पेट में दर्द हुआ। इस बच्चों को देर शाम को सादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।1सादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को एमडीएम के तहत दाल चावल बनवाया गया। इसका वितरण सादाबाद के गांव नगला प्रेम सिंह स्थित प्राथमिक विद्यालय में किया गया। इसे खाकर बच्चे अपने-अपने घर भी चले गए। घर पहुंचने के बाद ही बच्चों की एक के बाद एक हालत बिगड़ने लगी किसी के पेट में दर्द हुआ तो किसी को उल्टी- दस्त शुरू हो गए। इस प्रकार दर्जन भर बच्चों की हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने इनका उपचार गांव के ही डाक्टरों पर कराया गया। जब लाभ न मिला तो तत्काल ही इनको शाम को सात बजे सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय भी पहुंच गए। बीएसए रेखा सुमन ने इस मामले में अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल चाल जाना। बीएसए रेखा सुमन ने बताया कि स्कूल से बच्चे सही सलामत घर गए। शाम को इनकी हालत अपने-अपने घरों पर बिगड़ी है, किसी को पेचिस, किसी को बुखार तो किसी को पेट दर्द की शिकायत बताई गई है। मैंने भी अस्पताल जाकर बच्चों का हाल चाल जाना है। एमडीएम की बात कहीं जा रही है तो इसकी जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पर एमडीएम खाने के बाद बीमार बच्चों का हाल जानते जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय।दाल चावल में खाने से बिगड़ी हालत



No comments:
Write comments