DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, October 5, 2016

चंदौली : विद्यालय भवन में उतरा करेंट, कक्षा से भागे छात्र व शिक्षक, ट्रांसफार्मर हटाने को भेजा गया पत्र

 मुजफ्फरपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के भवन में मंगलवार को करेंट उतरने से अफरा-तफरी मच गई। सभी छात्र व शिक्षक दहशत में विद्यालय कक्ष से भाग खड़े हुए। छात्रों ने बाहर आकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चेतावनी दी कि विद्यालय परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को नहीं हटाया गया तो वे शिक्षण कार्य का बहिष्कार करेंगे। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुजफ्फरपुर एक ही परिसर में स्थित है। विद्यालय भवन के सटे एक पेड़ से स्पर्श करता हुआ 11 हजार वोल्ट का तार परिसर में लगे 63 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर तक आया है। बरसात के चलते नमी के कारण विद्यालय भवन में अचानक करेंट उतर आया। लोग जान बचाकर भागे। स्थिति यह हो गई कि शिक्षक व छात्र घंटों विद्यालय में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी विद्यालय पहुंच गये। लोगों ने आक्रोशित बच्चों को समझाकर शांत कराया। बाद में पूरे दिन शिक्षण कार्य एक वृक्ष के नीचे जैसे तैसे हुआ। प्रधानाध्यापक कृष्ण बिहारी सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाए जाने का लिखित प्रार्थना पत्र विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। बीडीओ का भी कहना था कि बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर हटाए जाने के बाबत पत्र भेजा गया हैं।

No comments:
Write comments