DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, October 18, 2016

कुशीनगर : परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाया दम

विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोरठ के खेल मैदान में सोमवार को ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुधाकर शरण पांडेय द्वारा हरी झंडी दिखा, खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 50 मीटर प्राथमिक बालिका वर्ग में ममता, 100 मीटर प्राथमिक बालिका वर्ग दौड़ में अनिता, 50 मीटर प्राथमिक बालक दौड़ में विनय, 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ में नितेश, कबड्डी बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय हरपुर माफी, बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कुइंया, खो-खो बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सुफ्फल टोला, कुश्ती 21 किलोग्राम बालक वर्ग प्राथमिक में शंभू, कुश्ती 25 किलोग्राम बालक वर्ग उच्च प्राथमिक में विकास, 100 मीटर उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग व 200 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में नंदनी, 100 मीटर बालक वर्ग में प्रदीप गौतम सफल रहे। मुख्य अतिथि पांडेय ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मठियाधीर अरुण चौधरी, ध्रुवनारायन यादव, अमित तिवारी, पुरुषोत्तम दूबे, संजय मणि, नीरज शाही, रामानंद प्रसाद, अरविन्द पांडेय, जितेंद्र सिंह, रामकिशुन, विजय प्रताप चौहान आदि मौजूद रहे।

फाजिलनगर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जौरा बाजार के प्रांगण में सोमवार को ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हसमुद्दीन व खंड शिक्षाधिकारी विजय प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर किया। इसमे पूरे ब्लाक के जूनियर व प्राथमिक स्तर के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो, पीटी आदि खेल आयोजित किया गया। बालिका 50 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर में सलोनी गोंड जौरा बाजार प्रथम, 100 मी. में राधा प्रथम रहसु शूमाली पट्टी, 200 मी. में प्रिया प्रथम चौरा खास, लंबी कूद में पुष्पा प्रथम धुनवलिया, कबड्डी में शंकर पटखौली प्रथम, खो-खो में जौरा बाजार प्रथम, बालक बर्ग में असफाक प्रथम, धुनवलिया 100 मी. में रमेश प्रथम रहसू शुमाली पट्टी, 200 मी. में असफाक धुनवलिया प्रथम, जूनियर बालिका वर्ग में 100 मी. में फातिमा प्रथम भड़सरवा, 200 मी. में नेहा प्रथम रुदवलिया, जूनियर बालक वर्ग 100 मी. दौड़ में फैजल प्रथम भठही खुर्द, 200 मी. में राजन प्रथम रुदवलिया, 400 मी. दौड़ में  पिंटू प्रथम सरैया महंथ पट्टी, लंबी कूद में राजन प्रथम रुदवलिया, पीटी में कोइलसवा बाबू टोला प्रथम घोषित किए गए। विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जौरा बाजार ध्रुवनाथ सिंह व संचालन तामेश्वर पाठक ने किया। कार्यक्रम आयोजक शम्भू सिंह कुशवाहा ने आभार प्रकट किया।

No comments:
Write comments