DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, November 5, 2016

हाथरस : बीएसए दफ्तर में विजिलेंस का छापा, कार्यालय में तैनात लिपिक आदि के कार्य की पड़ताल, मचा हड़कंप

संवाद सहयोगी, हाथरस : पिछले काफी समय से बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी विवादित मामलों को लेकर चर्चा में हैं। नई बीएसए के आने के बाद जरूर कर्मचारियों पर अंकुश लगा है। विजिलेंस आगरा की टीम किसी शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल करने के लिए शुक्रवार दोपहर को बीएसए कार्यालय पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने कर्मचारियों के कामकाज के बारे में जानकारी ली। इस दौरान हड़कंप मचा रहा।

पिछले कई साल से बीएसए कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारियों की मनमानी चल रही थी। रिश्वत आदि मांगने के आरोप तक लग चुके हैं। कई माह पूर्व बीएसए रेखा सुमन के चार्ज लेने के बाद कार्यालय की स्थितियों में बदलाव आया। जहां प्रत्येक कर्मचारी को रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए गए, वहीं प्रत्येक कर्मचारी के कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। बीएसए की सख्ती के बाद अब माहौल बदला है, वरना शिक्षक आदि अपने निजी कार्य के लिए बीएसए कार्यालय पर घूमते रहते थे। बताते हैं कि कई कर्मचारियों की शिकायत विजिलेंस आगरा से हुई है। उसके बाद से विजिलेंस की टीम लगातार सक्रिय है। कुछ दिन पूर्व भी विजिलेंस टीम के सदस्य बलधारी सिंह ने कार्यालय आकर पड़ताल की थी। शुक्रवार को पुन: वे हाथरस आए। पहले जिला मुख्यालय पर गए। वहां से एक अन्य प्रशासनिक अधिकारी को लेकर बीएसए कार्यालय पर पहुंचे जहां कर्मचारियों की गतिविधि पर नजर रखी। वही कर्मचारियों के कामकाज की जानकारी विभागीय अधिकारियों से प्राप्त की। जब तक विजिलेंस की टीम कार्यालय में रही, कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। बीएसए रेखा सुमन की मानें तो कर्मचारियों के कामकाज की जानकारी करने ही विजिलेंस टीम आई थी।

No comments:
Write comments