ब्लाक संसाधन केंद्र मोतीचक पर गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी पन्नाराम गुप्ता के आदेश के अनुपालन में लेबोरेटरी इंट्रकमेंट एंड केमिकल्स अंबाला के तत्वावधान में विज्ञान कीट के प्रयोग के लिए प्रदर्शन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। खंड शिक्षाधिकारी एसएन त्रिपाठी ने कहा कि बिना विज्ञान के दैनिक जीवन सरल नहीं बनाया जा सकता। आज विज्ञान से ही दैनिक जीवन सरल हो पाया है। इसमें ब्लाक के 60 विज्ञान शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। ब्लाक समन्वयक विज्ञान शिक्षा मनोरमा त्रिपाठी ने विज्ञान शिक्षण के विषय वस्तु को सरल, सुबोध, सुगम्य एवं अनुप्रयोगों द्वारा प्रतिभागी अध्यापकों को समझाते हुए बच्चों में विज्ञान विषय वस्तु के प्रति रुचि जागृति करने के लिए अभिप्रेरित किया। इसके साथ सह समन्वयक हिन्दी डा. अनिल कुमार शर्मा ने दैनिक जीवन में प्रयुक्त होने वाले वाणी, विभिन्न वस्तुओं प्रकियाओं, सिद्धांतों एवं अनुयोगों से जोड़ कर बच्चों को शिक्षित करने के लिए अध्यापकों को जागरूक किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सहसमन्वयक संजय जायसवाल आदि ने कार्यशाला को संबोधित किया।
No comments:
Write comments