DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, December 31, 2016

इलाहाबाद : 16 सरकारी स्कूलों को स्वच्छता पुरस्कार, मण्डलीय स0बे0शि0 ने दिया सम्मान


मानव संसाधन विकास मंत्रलय की वेबसाइट पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए नामांकन के बाद जिला स्तर पर 16 सरकारी स्कूलों को पुरस्कृत किया गया। सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय मम्फोर्डगंज में शुक्रवार को मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक रमेश कुमार तिवारी ने इन स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रतापपुर के सबसे अधिक छह स्कूल पुरस्कृत हुए।शहर का एक भी स्कूल इस लिस्ट में जगह नहीं बना सका। प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज प्रथम कौड़िहार फस्र्ट को पहला स्थान मिला। यहां के शिक्षक अवनीश कुमार को प्रमाणपत्र दिया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसहीं करछना की प्रमिला शर्मा को द्वितीय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर की सविता को तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर द्वितीय के दिलीप कुमार यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंघई प्रतापपुर के हरिलाल पाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरेताकला प्रतापपुर के उमेश सिंह राना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेक्सा की रुश्दा नाहिद, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय घूरपुर जसरा की मीना देवी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानपुर डांडी प्रतापपुर के जुबैर अहमद को प्रमाणपत्र मिला।प्राथमिक विद्यालय कैथवल बहादुरपुर के दिनेश प्रसाद मिश्र, प्राथमिक विद्यालय भोजरजा प्रतापपुर के लालचन्द्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमलानगर बहरिया के जीतलाल यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भीटा जसरा की शाहीन बेगम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय करेहां करछना की सावित्री शुक्ला, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शंकरगढ़ की यासमीन इम्तियाज व प्राथमिक विद्यालय डीह बहरिया के जियाउद्दीन को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ खंड शिक्षाधिकारी अजरुन सिंह, महेन्द्र दत्त पांडेय, सीताराम सिंह यादव, शिवकुमार सिंह यादव, अनिल सिंह, उपेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक पुरन्दर वर्मा, संजय कुमार, अनिल द्विवेदी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव, मंत्री चिन्तामणि आदि मौजूद थे।

No comments:
Write comments