DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, January 14, 2017

संभल : परिषदीय स्कूलों में प्रवेश के लिए आधार नंबर अनिवार्य, जिन बच्चों का आधार नंबर नहीं, होगा उनके प्रवेश में मुश्किल

चन्दौसी: परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले बच्चों का आधार नंबर जरूरी कर दिया गया है। जिन बच्चों का आधार नंबर नहीं होगा, उनका प्रवेश होने में काफी मुश्किल होगी। शासन ने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के आधार नंबर की सूची मांगी है, जिससे अप्रैल माह से शुरू होने वाले शिक्षासत्र में बच्चों का पंजीकरण कराने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। परिषदीय विद्यालयों को हाइटेक किया जा रहा है, बच्चों व उनके
अभिभावकों का ब्योरा भी ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। अभिभावकों व बच्चों का डाटा तो विभाग ने इकट्ठा कर लिया है। ऑफलाइन फी¨डग कराने के बाद इसे ऑनलाइन किया जाएगा। अप्रैल माह से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र में प्रवेश के समय बच्चों का आधार नंबर भी जरूरी है। इसके लिए शासन ने जारी किए हैं, जिसमें बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने कहा है कि स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्रओं का आधार नंबर शासन को शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाए। जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना है, शिविर लगाकर उनके आधार कार्ड बनवाए जाए। अप्रैल माह से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र में प्रवेश के दौरान आधार नंबर जरूरी है।

No comments:
Write comments