DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, January 15, 2017

राजकीय माध्यमिक कॉलेजों के एलटी ग्रेड शिक्षकों की नही पकी वरिष्ठता की खिचड़ी, नहीं तय हो पा रही शिक्षकों की वरिष्ठता

राजकीय माध्यमिक कॉलेजों के एलटी ग्रेड शिक्षकों की वरिष्ठता की खिचड़ी पकने का नाम ही नहीं ले रही है। वरिष्ठ अफसर सूची भेजने का निर्देश दे रहे हैं और मातहत अनुपालन नहीं कर रहे। विभागीय अफसरों की अनदेखी से नुकसान एलटी ग्रेड पुरुष संवर्ग का हो रहा है। बीते 10 जनवरी को डीपीसी प्रस्तावित थी, लेकिन मंडलों से वरिष्ठता सूची ही नहीं आयी। अब फिर निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह में वरिष्ठता सूची न आई तो कार्रवाई होगी। प्रदेश के राजकीय माध्यमिक कॉलेजों में नियुक्त एलटी ग्रेड पुरुष संवर्ग अब भी हाशिए पर हैं। चार साल में उनका आपसी वरिष्ठता विवाद सुलझाया नहीं जा सका है। शासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के कई निर्देशों के बाद भी संयुक्त शिक्षा निदेशकों ने वरिष्ठता सूची शिक्षा निदेशालय नहीं भेजी है, जबकि अन्य शिक्षक संवर्गो की सूची कुछ ही दिनों में निदेशालय पहुंची है। ताज्जुब यह है कि जिन अफसरों ने पिछले दिनों वरिष्ठता सूची नहीं भेजी, उन्हीं अफसरों ने पिछले दिनों इसी संवर्ग के शिक्षकों की गोपनीय आख्या भेज दी थी। 1बीते वर्ष में तीन बार शिक्षकों के अन्य संवर्ग का प्रमोशन हुआ है। उसमें निदेशालय से ही सूची अनुमोदन के लिए मंडलों को भेजी गई और सभी ने उसी सूची के हिसाब से रिपोर्ट भी भेजी थी।नहीं तय हो पा रही शिक्षकों की वरिष्ठता

No comments:
Write comments