महराजगंज : स्कूलों पर शासन का शिकंजा कसता जा रहा है। अब हिन्दी के साथ अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों को विभिन्न मद से होने वाली आय का हिसाब सरकार को देना होगा। शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को स्कूलों को विभिन्न मदों से होने वाली आय का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी है। शिक्ष्रण शुल्क, खेलकूद शुल्क, विकास शुल्क के साथ ही वाहन शुल्क के नाम पर होने वाली आय का भी पता लगाना होगा। शासन के निर्देश के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती ने जिले के सभी सीबीएसई, आइसीएसई, माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर वाहनों की संख्या व इससे होने वाली आय के बारे में जानकारी मांगी है। निर्देश दिया है कि स्कूली वाहनों की संख्या व इससे होने वाली आय का विवरण तत्काल उपलब्ध कराएं।
No comments:
Write comments