DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, October 24, 2018

महराजगंज : पुरानी पेंशन बहाली के लिए शहर में बुधवार को निकलेगी मोटरसाइकिल रैली, बृहस्पतिवार से कार्यबहिष्कार कर शुरू होगी हड़ताल

महराजगंज : पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए बुधवार को सभी विभागों के कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षक शहर में मोटरसाइकिल रैली निकालेंगे ओर गुरुवार से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले जाएंगे। यह निर्णय पुरानी पेंशन योजना बहाली मंच की मंगलवार को केशव मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। जिला संयोजक श्रीभागवत सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक व कर्मचारी रैली को सफल बनाने में सहयोग करें और गुरुवार को अपने-अपने कार्यालय व स्कूलों में तालाबंद कर जिला मुख्यालय पहुंचे। सभी के सहयोग से ही हड़ताल सफल होगी और सरकार पर दबाव बनेगा। पुरानी पेंशन की बहाली के लिए लगातार तीन दिन कार्य बहिष्कार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। सिंचाई संघ के मंत्री राम दयाल यादव, अमीन संघ के अध्यक्ष जगजीवन पटेल, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैजनाथ सिंह, मंच के चेयरमैन कमलेश सिंह, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश यादव, महाविद्यालय कर्मचारी संघ के डा शांति शरण मिश्र, विशिष्ट बीटीसी संघ के गिरिंद्र नाथ मिश्र, विष्णु प्रसाद गुप्त, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के केके दुबे, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ के सुनील पटेल, अटेवा संघ के राजेश जायसवाल, सीपी सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के संजय मणि त्रिपाठी, महेंद्र कुमार वर्मा, एलटी संघ के देवेश पांडेय, विकास भवन कर्मचारी संघ के अखिलेश्वर त्रिपाठी, सफाई कर्मचारी संघ के धर्मेंद्र कुमार यादव समेत सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने रैली व हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।


No comments:
Write comments