सुलतानपुर के जयसिंहपुर ब्लाक के माडल प्राथमिक विद्यालय वैदहा की प्रधानाध्यापक कांती सिंह को ग्राम प्रधान ने जान से मारने की धमकी दी है। मिड-डे-मील के बारे पूछताछ करने पर प्रधान ने शिक्षिका को गालियां दी। सोमवार को शिक्षिका ने गोसांईगंज थाना में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रधान के घर दबिश भी दी गई है।
प्रधानाध्यापिका कांती सिंह दोस्तपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव की मूल निवासी हैं। वे जयसिंहपुर ब्लॉक के माडल प्राथमिक विद्यालय वैदहा में प्रधानाध्यापिका हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान शैलेश कुमार सिंह आए दिन अनावश्यक रूप से उन्हें परेशान करते हैं। एमडीएम में छात्रों की संख्या अधिक दर्ज करने का दबाव बनाते हैंै। ग्राम प्रधान मन मुताबिक काम न करने पर नैकरी नहीं करने देने की धमकी भी देते हैं। शिक्षका की ओर से दी गई तहरीर में लिखा है कि जब उन्होंने मिड-डे-मील न बनवान का कारण पूछा तो प्रधान बिफर गए और गालियां देते हुए जान से मरने की धमकी दी। ग्राम प्रधान व शिक्षिका के बीच बातचीत का आडियो भी वायरल हुआ है।
ग्राम प्रधान के खिलाफ शिक्षिका को जान से मारने की धमकी देने, सरकरी काम में बाधा डालने व अन्य मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी। उसके खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई कर, जेल भेजा जायेगा।
कुंवर बहादुर सिंह, एसओ गोसांईगंज
No comments:
Write comments