फतेहपुर : स्कूलों में अंग्रेजी बोलने का अभ्यास कराएगा रेडियो, आकाशवाणी से होगा "आओ अंग्रेजी सीखें" कार्यक्रम का प्रसारण।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: 2 सितंबर से आल इंडिया रेडियो पर प्रसारित होने वाले आओ अंग्रेजी सीखे कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। शासन के दिशा निर्देशों को शिक्षक-शिक्षिकाओं के संज्ञान में डालकर तैयारियों को समय से पूर्ण करने की हिदायत दी गई। आयोजित कार्यशाला में जिला प्रशिक्षक जीतेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने साफ तौर निर्देशित किया है कि प्रसारित होने वाले एपिसोड को बच्चे सुनेंगे और कार्यक्रम को शिक्षक रजिस्टर में नोट करेंगे। इसके बाद कक्षाओं में इनका बार बार दोहराया जाएगा।
👉🏻 क्लिक करके देखें प्रसारण कार्यक्रम की समय सारिणी
👉🏻यहां क्लिक करके देखें जनपदीय आदेश
बच्चे सुनेंगे प्रसारण गुरुजी करेंगे नोट
- August 21, 2019
नगर संसाधन केंद्र में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर अशोक त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा 7 के लिए रेडियो पर अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन इसका प्रसारण होगा। सुबह 11 से 11:15 बजे तक प्रसारण होगा। जिसके पूर्व ही तैयारियों को कर लिया जाए। बच्चों को पंक्तिबद्ध बैठाकर रेडियो आदि सेट कर लिए जाएं। इस अभिमुखीकरण कार्यशाला में अंग्रेजी भाषा के एबीआरसी, कस्तूरबा गांधी स्कूलों के वार्डेन और अंग्रेजी शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अंग्रेजी भाषा के प्रचार प्रसार का साधन रेडियो खोजा गया है। इसके माध्यम से बच्चों में अंग्रेजी को लेकर व्याप्त दिक्कतों को दूर किया जा सकेगा। प्रसारण के बाद इनका प्रैक्टिकल कराकर जांचा जाएगा कि किस तरह से बच्चों में इसका प्रभाव पड़ा है।
👉🏻 क्लिक करके देखें प्रसारण कार्यक्रम की समय सारिणी
👉🏻यहां क्लिक करके देखें जनपदीय आदेश
No comments:
Write comments