DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label अंग्रेजी. Show all posts
Showing posts with label अंग्रेजी. Show all posts

Monday, June 2, 2025

पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल की बदलेगी व्यवस्था, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अंग्रेजी माध्यम से संचालित हो रहे स्कूल अब यूपी बोर्ड से होंगे संचालित

पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल की बदलेगी व्यवस्था, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अंग्रेजी माध्यम से संचालित हो रहे स्कूल अब यूपी बोर्ड से होंगे संचालित


शिक्षकों की कमी नवीनीकरण फीस का है झमेला

शिक्षा निदेशालय ने यूपी बोर्ड से स्कूल संचालन का प्रस्ताव शासन को भेजा


प्रयागराज । माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालय वाले जिले में अंग्रेजी माध्यम से संचालित पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल विद्यालय अब यूपी बोर्ड से संचालित होंगे। वर्तमान में सभी 18 स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संचालित हैं। शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों को सीबीएसई की बजाय यूपी बोर्ड से संचालित करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है।


इसके पीछे कारण है कि एक तो माध्यमिक शिक्षा विभाग सीबीएसई मानकों के अनुसार मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती नहीं कर पाता। इसके कारण समय-समय पर सीबीएसई को जवाब देना पड़ता है। दूसरे सीबीएसई हर पांच साल में स्कूलों से नवीनीकरण फीस के रूप में 25 हजार रुपये लेता है। सरकारी स्कूल होने के कारण विभाग के पास नवीनीकरण फीस के लिए कोई बजट नहीं होता।


सूत्रों के अनुसार, यूपी बोर्ड ने भी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) का पाठ्यक्रम लागू कर दिया है। लिहाजा सीबीएसई और यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में कोई अंतर नहीं रह गया है। ऐसे में अब सीबीएसई से इन मॉडल स्कूलों के संचालन का कोई औचित्य नहीं है। प्रयागराज में दांदूपुर चाका में अंग्रेजी माध्यम का यह स्कूल संचालित है।

Wednesday, January 8, 2025

यूपी बोर्ड के विद्यार्थी दिलचस्प तरीके से पढ़ सकेंगे अंग्रेजी, ELTI ने कक्षा 9 से 12 तक के लिए बनाई हैं चार टीचर्स गाइड

यूपी बोर्ड के विद्यार्थी दिलचस्प तरीके से पढ़ सकेंगे अंग्रेजीELTI ने कक्षा  9 से 12 तक के लिए बनाई हैं चार टीचर्स गाइड

लेखन समूह में असिस्टेंट प्रोफेसर केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षक ईएलटीआई प्रयागराज हैं शामिल


प्रयागराज। प्रयागराज के आंग्ल भाषा शिक्षण केंद्र ने शिक्षण अंग्रेजी भाषा शिक्षण के लिए कक्षा नौ से 12 तक के लिए चार टीचर्स गाइड बनाई हैं। इनकी मदद से शिक्षक अंग्रेजी भाषा के विभिन्न हिस्सों को सुगमता, नवीनता व दिलचस्पी के साथ विद्यार्थियों को पढ़ा सकेंगे।


माध्यमिक स्तर पर अंग्रेजी विषय के शिक्षण में आ रहीं समस्याओं व शिक्षकों ने मांग उठाई थी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव व आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. स्कंद शुक्ला के दिशानिर्देशन में इनका निर्माण किया गया है। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए एनसीईआरटी की किताबों को शामिल किया है। ये अभी तक पढ़ाई जा रहीं किताबों से एकदम अलग हैं।


गाइड के लेखन समूह में असिस्टेंट प्रोफेसर, केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षक, ईएलटीआई प्रयागराज और डायट रामपुर व मुरादाबाद में कार्यरत प्रवक्ता शामिल रहे। गाइड के प्रति शिक्षकों की समक्ष को विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक जनपद के अंग्रेजी भाषा के तीन-तीन सहायक अध्यापकों व प्रवक्ताओं के लिए आंग्ल भाषा शिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण भी संचालित किया जा रहा है।

Wednesday, January 1, 2025

माध्यमिक शिक्षकों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने के लिए मिलेगा प्रशिक्षण, समग्र शिक्षा के तहत के तहत दी जाएगी शिक्षकों को ट्रेनिंग

माध्यमिक शिक्षकों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने के लिए मिलेगा प्रशिक्षण, समग्र शिक्षा के तहत के तहत दी जाएगी शिक्षकों को ट्रेनिंग


लखनऊ। प्रदेश में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को और दक्ष करने व आज की जरूरत के अनुसार तैयार करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके तहत हर जिले से तीन-तीन एलटी ग्रेड शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। वह आगे अपने जिले के अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।


 माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार बदलते दौर में पठन-पाठन के तरीकों से लेकर शब्दावली व प्रस्तुतिकरण के तरीकों में काफी बदलाव आया है। इससे शिक्षकों को अवगत व अपडेट कराने के लिए यह प्रशिक्षण डायट के माध्यम से कराया जाएगा। इसमें हर मास्टर ट्रेनर को आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान, प्रयागराज द्वारा विकसित ट्रेनिंग मॉड्यूल व हर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के लिए कक्षा नौ व दस की अंग्रेजी विषय की टीचर गाइड भी दी जाएगी।


अपर राज्य परियोजना निदेशक विष्णुकांत पांडेय ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों को आज के अनुरूप अपडेट करने में काफी सहयोगी होगा। इसके लिए प्रति शिक्षक 500 रुपये की दर से 26 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने 15 जनवरी तक सभी जिलों में यह ट्रेनिंग पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए चयनित शिक्षकों की सूची भी भेजी है।

Thursday, December 12, 2024

यूपी बोर्ड के बच्चों के लिए बनाई जा रही अंग्रेजी व्याकरण की किताब, 1.25 करोड़ बच्चों को अध्ययन में होगी सुविधा आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान को मिली जिम्मेदारी

यूपी बोर्ड के बच्चों के लिए बनाई जा रही अंग्रेजी व्याकरण की किताब, 1.25 करोड़ बच्चों को अध्ययन में होगी सुविधा आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान को मिली जिम्मेदारी


प्रयागराज । यूपी बोर्ड के कक्षा नौ से 12 वीं तक के तकरीबन 1.25 करोड़ छात्र-छात्राओं के लिए आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान (ईएलटीआई) के विशेषज्ञ पहली बार अंग्रेजी व्याकरण (ग्रामर) की किताब बना रहे हैं।

इन नयी पुस्तकों में अधिकांश 20वीं सदी का अंग्रेजी साहित्य तथा विश्व में ब्रिटेन के साथ-साथ अन्य स्थानों का अंग्रेज़ी लेखन शामिल है जो कि पारंपरिक साहित्य से काफी अलग है। यह भी पता चला कि पाठ्यपुस्तक के अलावा वे विषय वस्तु जो बोर्ड परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में हैं ग्रामर, राइटिंग स्किल्स (नोट राइटिंग, आर्टिकल राइटिंग, लेटर राइटिंग) तथा अनुवाद के लिए कोई प्रामाणिक पठन सामग्री उपलब्ध नहीं है। 


इसे देखते हुए पहले ईएलटीआई ने सबसे पहले कक्षा नौ से 12वीं तक के शिक्षकों के लिए गाइड विकसित की, जिससे उन्हें नयी पाठ्यपुस्तकों को पढ़ाने में सहूलियत हो। उसके बाद अब अंग्रेज़ी ग्रामर की पुस्तक विकसित जा रही है। ईएलटीआई के प्राचार्य डॉ. स्कंद शुक्ल के अनुसार, व्याकरण की पारंपरिक पुस्तकों से हटकर नई किताब में यथासंभव व्याकरण के नियमों को बहुत आसान भाषा में दिया जा रहा है। 


इससे विद्यार्थियों को नियमों को रटना नहीं पड़ेगा और वे उन नियमों को समझकर स्वयं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयोग कर सकेंगे। इनमें समय के साथ अनुपयोगी हो गए नियमों और विषय-वस्तु को सम्मिलित नहीं किया जा रहा। इस काम में संस्थान के अकादमिक स्टाफ (शमा परवीन, कृष्णा कुमारी, रेशु सिंह, संदीप दुबे, कुलदीप पांडे) के साथ-साथ जीजीआईसी कौशाम्बी और प्रयागराज से रश्मि प्रिया सिंह, रूचि त्रिपाठी, रश्मिता सिंह, एलबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संतोष शुक्ल तथा राजकीय पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विष्णु प्रताप सिंह सहयोग कर रहे हैं। इविवि के अंग्रेज़ी विभाग के शिक्षकों से जांच करवाने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

Saturday, October 26, 2024

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी अंग्रेजी भाषा में करेंगे बेहिचक संवाद, अंग्रेजी में संवाद के लिए होंगे विभिन्न प्रयोग

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी अंग्रेजी भाषा में करेंगे बेहिचक संवाद, अंग्रेजी में संवाद के लिए होंगे विभिन्न प्रयोग


राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राएं अंग्रेजी भाषा में बेहिचक संवाद कर सकेंगे। इसके लिए उप्र एवलिन प्रोग्राम फॉर यूथ (यूपीपे) लागू किया रहा है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा बोलने व समझने की दक्षता बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को विद्यार्थी में प्रभावी संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, निर्णय लेने के साथ बढ़ते अवसरों और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने व सशक्त बनाने के लिए तैयार किया गया है। अंग्रेजी भाषा में दक्षता से विद्यार्थियों को उनकी अकादमिक गतिविधियों में बेहतर समझ और उत्कृष्टता मिलेगी।


 जिन विषयों को अंग्रेजी माध्यम से ही पढ़ाया जाता है, अंग्रेजी भाषा के कौशल से उन विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। कॅरिअर के नए अवसरों में सहायक आज की वैश्विक दुनिया में अंग्रेजी में दक्षता आवश्यक हो गई है। वैश्विक संपर्क में सहायक अंग्रेजी में संवाद करने की दक्षता विद्यार्थियों को संपूर्ण विश्व के साथ जोड़ने में मदद करेगी।


अंग्रेजी में संवाद के लिए होंगे विभिन्न प्रयोग

कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के अंग्रेजी में संवाद कौशल को बेहतर करने के लिए कई तरह के प्रयोग किए जाएंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को रोज नए शब्द सिखाए जाएंगे। साथ ही उसका अर्थ बताते हुए वाक्य प्रयोग और बोलचाल में उसे प्रयोग करना सिखाया जाएगा। अंग्रेजी भाषा की हिचक खत्म करने के लिए सहपाठी छाेटे-छोटे समूह बनाकर आपस में संवाद करेंगे। 

वहीं, अंग्रेजी भाषा में नाटक प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नाटक का विषय विद्यार्थी स्वयं सोच सकेंगे। या फिर किसी अंग्रेजी के प्रेरणादायी नाटक को इसमें शामिल किया जाएगा। एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एक बाक्स में कई टॉपिक पर आधारित पर्चियां रखी जाएंगी। विद्यार्थी एक पर्ची उठाकर उस पर दो मिनट अपने विचार प्रस्तुत करेगा। इसी के साथ अंग्रेजी के पैराग्राफ पढ़ने, घटनाओं के प्रस्तुतीकरण, प्रार्थना स्थल पर अंग्रेजी में कविता पाठ आदि का आयोजन किया जाएगा।

Sunday, August 4, 2024

अंग्रेजी पढ़ाने के लिए तैयार की जा रही शिक्षक गाइड, किताबें बदलने के बाद शिक्षकों को पढ़ाने में आ रही हैं कुछ दिक्कतें

अंग्रेजी पढ़ाने के लिए तैयार की जा रही शिक्षक गाइड, किताबें बदलने के बाद शिक्षकों को पढ़ाने में आ रही हैं कुछ दिक्कतें

इसी महीने गाइड तैयार कर देगा आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान 


प्रयागराज। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान गाइड (संदर्शिका) तैयार कर रहा है। इसी माह के अंत तक तैयार हो जाएगी और फिर शिक्षकों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद यह गाइड उन्हें दे दी जाएगी।


यूपी बोर्ड के विद्यालयों में अब राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें चल रही हैं। किताबें बदलने के बाद शिक्षकों को पढ़ाने में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। इसलिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के अंतर्गत शिक्षकों के लिए गाइड तैयार करने का काम आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान (ईएलटीआई) प्रयागराज को दिया गया। जून से इसका काम चल रहा है।

ईएलटीआई के प्रधानाचार्य स्कंद शुक्ल ने बताया कि नौवीं से 12वीं तक की अंग्रेजी की सभी किताबों की गाइड तैयार करने का काम चल रहा है। इसमें प्रत्येक पाठ का सार और बैकग्राउंडर दिया जाएगा। एक पाठ को कितने दिन में और कैसे पढ़ाना है, यह सब बताया गया है। इसके अलावा अंग्रेजी व्याकरण की गाइड दो भाषाओं में तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि इससे शिक्षकों को काफी मदद मिलेगी और वह बच्चों को बेहतर पढ़ा सकेंगे।